{"_id":"626f89083763344929650b3b","slug":"woman-2-teen-daughters-drown-in-akola-dam-waters-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से मौत: भैंस की तलाश में घर से निकली मां और दो बेटियां, अगली सुबह बांध में मिले तीनों के शव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डूबने से मौत: भैंस की तलाश में घर से निकली मां और दो बेटियां, अगली सुबह बांध में मिले तीनों के शव
Mon, 02 May 2022 01:02 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, अकोला
पीटीआई, अकोला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 02 May 2022 01:02 PM IST
सार
गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मां-बेटियों को काफी ढूंढा। सोमवार सुबह तीनों के शव बांध में मिले। मृतकों की पहचान सरिता सुरेश घोगरे (40) और उनकी बेटियों अंजलि सुरेश घोगरे (16) और वैशाली सुरेश घोगरे (13) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बांध में मिले शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के अकोला जिले में रविवार को बशीतकली थाना क्षेत्र के दगड़पर्व बांध में डूबने से मां और दो बेटियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह तीनों शवों को बांध से निकाल लिया गया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
महिला के पति ने बशीकली थाने में शिकायत दर्ज कराई
पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला के पति ने बशीकली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दो बेटियों के साथ लापता भैंस की तलाश में रविवार दोपहर करीब 3 बजे घर से निकली थी। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो काफी तलाश करने के बाद भी उनकी कोई खबर नहीं मिली। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
सोमवार सुबह तीनों के शव बांध में मिले
सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मां-बेटियों को काफी ढूंढा। सोमवार सुबह तीनों के शव बांध में मिले। मृतकों की पहचान सरिता सुरेश घोगरे (40) और उनकी बेटियों अंजलि सुरेश घोगरे (16) और वैशाली सुरेश घोगरे (13) के रूप में हुई है।
विज्ञापन