फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Without Syama Prasad Mukherjees contribution, this country would have been an Islamic country : Suvendu Adhikari

सुवेंदु की हुंकार : बोले-श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो भारत बन जाता इस्लामिक देश, ममता 50 हजार वोटों से हारेंगी

Sat, 06 Mar 2021 09:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 06 Mar 2021 09:43 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, इसके लिए मैं पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। मैं नंदीग्राम और पूरे पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने का काम करूंगा। ममता बनर्जी 50,000 से अधिक मतों से यह चुनाव (नंदीग्राम में) हारने वाली हैं।

विज्ञापन
Without Syama Prasad Mukherjees contribution, this country would have been an Islamic country : Suvendu Adhikari
सुवेंदु अधिकारी रैली को संबोधित करते हुए - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को अपने प्रचार में आक्रामकता लाना शुरू कर दी। मुचिपाड़ा की रैली में अधिकारी ने कहा, यदि श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो भारत इस्लामिक देश बन गया होता और हम बांग्लादेश में रह रहे होते। 

विज्ञापन


बता दें, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापकों में से थे। जनसंघ ही कालांतर में भाजपा बनी है। अधिकारी ने कहा कि नंदीग्राम सीट मेरे लिए चुनौती नहीं है। मैं नंदीग्राम में ममता बनर्जी को पराजित कर वापस कोलकाता भेज दूंगा। 

विज्ञापन
पूरे बंगाल में कमल खिलेगा
अधिकारी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो मुझे जिम्मेदारी है, उसका स्वागत करता हूं। मैं पार्टी का अनुशासित व गंभीर सिपाही हूं। नंदीग्राम और पूरे बंगाल में कमल खिलेगा। नंदीग्राम सीट से वह (ममता बनर्जी) 50 हजार वोटों से हारेंगी। 

सीएम बनने के सवाल पर बोले-काल्पनिक प्रश्नों के जवाब नहीं दूंगा
अधिकारी ने कहा कि भाजपा में निर्णय निजी तौर पर नहीं लिए जाते हैं। मैं पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। हम एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं। यह पूछने पर कि यदि भाजपा बंगाल में चुनाव जीती तो क्या वह मुख्यमंत्री बनेंगे? इस पर राज्य के पूर्व मंत्री ने कहा कि वह काल्पनिक सवालों के जवाब नहीं देंगे। 


इसलिए भवानीपुर से भाग खड़ी हुईं ममता
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से इसलिए भाग खड़ी हुई हैं, क्योंकि 2019 के चुनाव में भाजपा ने ममता के बूथ पर भी जीत दर्ज की थी। भवानीपुर विधाानसभा सीट भी भाजपा जीतेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed