फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   with the military coordination by land and air, india begins Preparations to defeat china

जमीन और हवा में सैन्य तालमेल से चीन को चित करने की तैयारी

Mon, 05 Oct 2020 01:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
with the military coordination by land and air, india begins Preparations to defeat china
भारतीय सेना का टैंक - फोटो : indian army website

चीन से जारी तनाव के बीच दस महीने पहले हुई सीडीएस की नियुक्ति और सेना व वायुसेना के प्रमुखों की पुरानी दोस्ती इस बार युद्ध की स्थिति में अहम भूमिका निभाएंगे। चीन को चित करने के लिए जमीन और हवा से सैन्य तालमेल के जरिये विजयश्री की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


लेह में वायु सेना के युद्धक हेलिकॉप्टरों को तैनात किया गया है और शीर्ष नेतृत्व से वायुसेना को सेना की हर जरूरतों में भरपूर सहयोग का निर्देश दे दिया गया है। इस सब के बीच सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाणे और वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया की गहरी दोस्ती उनकी सेनाओं के समन्वय को अलग ही रंग देगी। 
विज्ञापन



पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनातनी के बीच वायुसेना के सी-17, इल्यूशिन-76 और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस को अग्रिम चौकियों पर मुस्तैद जवानों के लिए हथियार व राशन के साथ तैनात कर दिया गया है। नरवाणे और भदौरिया एनडीए के वक्त से अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रिम चौकी पर तैनात सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सीडीएस बिपिन रावत और दोनों सेनाओं के प्रमुख इन दिनों अक्सर चर्चा करते हैं और चीन को करारा जवाब देने की योजनाएं बनाते हैं।

इनकी इस तैयारी की झलक जमीनी स्तर पर जवानों के बीच भी साफ दिखाई दे रही है। दोनों संयुक्त ऑपरेशंस के जरिये चौकसी बढ़ाए हुए हैं। यही नहीं सेना और वायुसेना मिलकर लद्दाख क्षेत्र में दोनों पड़ोसियों पाकिस्तान और चीन से निपटने की तैयारी में हैं। 


लेह से एलएसी की ओर जाने वाली सड़क पर चिनूक हेलिकॉप्टरों की नियमित गश्त है। इनके जरिये अग्रिम चौकियों पर मोर्चा ले रहे सैनिकों को रसद पहुंचाने का काम चल रहा है। दोनों सेनाओं के सहयोग से दुश्मन को शिकस्त देने की पूरी तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed