फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Winter Session: Parliament live update

लोकसभा में राजनाथ बोले- हम बहस के लिए तैयार, पीएम भी सदन में आएंगे

Mon, 28 Nov 2016 02:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 02:14 PM IST
विज्ञापन
Winter Session: Parliament live update
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

नोटबंदी को लेकर सरकार को घेरने में लगे विपक्ष ने अब दोतरफा वार की तैयारी कर ली है। संसद के अंदर जहां कांग्रेस के नेतृत्व में तमाम पार्टियां सरकार को घेरने में लगी है तो संसद के बाहर लेफ्ट के नेतृत्व में देशभर में भारत बंद का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन


जिसका देशभर में मिला जुला असर देखा जा रहा है। हालांकि संसद में बटा रहने वाला विपक्ष संसद के बाहर भी बंटा ही नजर आ रहा है। जहां कांग्रेस, टीएमसी और जेडीयू ने भारत बंद से खुद को अलग रखा है वहीं लेफ्ट समेत अन्य दल जोरशोर से इसे सफल बनाने में जुटे नजर आए। दूसरी ओर सदन के अंदर आज फिर विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी के बयान की मांग पर अड़ा रहा।
विज्ञापन


LIVE UPDATE:

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा दो बजे तक के लिए स्थगित

मैं यकीन दिलाता हूं कि प्रधानमंत्री भी सदन में आएंगे: राजनाथ सिंह

लोकसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान- हम चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, चर्चा होनी चाहिए

लोकसभा में बोले मुलायम सिंह यादव नोटबंदी से हो रही है किसानों को परेशानी

प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब दें: मुलायम सिंह यादव

70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं: मल्लिकार्जुन खड़गे

-राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी। हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्‍थगित

-जबरदस्त हंगामे के बीच राज्यसभा 30 मिनट के लिए स्‍थगित, स्पीकर ने लोकसभा को भी 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया

-विपक्षी पार्टियों की संसद में मीटिंग खत्म, पीएम से मांफी की मांग करेगा विपक्ष: सूत्र

-भाजपा कह रही है कि विपक्ष ने भारत बंद बुलाया है लेकिन सरकार ने तो खुद ही भारत बंद के हालात कर दिए हैंः मायावती

-विपक्ष को दोनों सदनों में बहस करनी चाहिए, हम इसके लिए तैयार हैं लेकिन वे क्यों भाग रहे हैं: अनंत कुमार

-लगता है उड़ीसा सरकार भी नोटबंदी से प्रभावित हुई हैः धर्मेंद्र प्रधान

-पहले उड़ीसा सरकार ने नोटबंदी को सपोर्ट किया फिर अचानक उन्होंने स्कूल, कॉलेज बंद करा दिएः धर्मेंद्र प्रधान

-विपक्षी पार्टियों की संसद के अंदर मीटिंग, सरकार को घेरने की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed