फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   winter session of parliament live updates

शुक्रवार को भी नहीं पहुंचे पीएम, दोनों सदन सोमवार तक स्थगित

Fri, 25 Nov 2016 02:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
winter session of parliament live updates
राज्यसभा
नोटबंदी के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में लगातार हंगामा हो रहा है। विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री पूरी कार्यवाही के दौरान सदन में मौजूद रहें। गुरुवार को प्रधानमंत्री कुछ देर के लिए राज्यसभा में आए भी थे, लेकिन लंच के बाद वह नहीं आए। इस पर विपक्ष ने कार्यवाही रोक दी और सदन आज 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। लाइव अपडेट...
विज्ञापन


- प्रधानमंत्री के बयान पर नारेबाजी के साथ राज्यसभा सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित।
- प्रधानमंत्री के बयान पर नारेबाजी के साथ शुरू हुई राज्यसभा की कार्यवाही।
- लोकसभा सोमवार तक स्थगित।
- राज्यसभा की कार्यवाही 2.30 बजे तक स्थगित।
- लोकसभा में एक शख्स ने कूदने की कोशिश की।
- युवक ने विजिटर्स गैलरी से कूदने की कोशिश की।
- राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब नबी आजाद ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग विपक्ष पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन सरकार ने देश को ही डिरेल कर दिया है।
- उन्होंने प्रधानमंत्री के उस बयान पर माफी मांगने की मांग की जिसमें उन्होंने कहा कि विपक्ष को नोटबंदी की तैयारियों से दिक्कत नहीं हैं, बल्कि उन्हें तैयारी करने का मौका नहीं दिया इसलिए वे भड़के हैं।
विज्ञापन

- बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री की नीयत ठीक है तो वे संसद से भाग क्यो रहे हैं.
- लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित।
- राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित।
- गुलामनबी आजाद ने कहा, प्रधानमंत्री कैसे कह सकते हैं कि विपक्ष काला धन के पक्ष में है।
- मायावती ने कहा, यदि प्रधानमंत्री ईमानदार हैं, नोटबंदी पर कोई राजनीतिक इच्छा नहीं छिपी है, फिर वे सदन में क्यों नहीं आ रहे।
- आज सदन की कार्यवाही से पहले विपक्ष बैठक कर रहा है।
- केंद्रीयमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार नोटबंदी पर चर्चा करना चाहती है, लेकिन विपक्ष भाग रहा।
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नोटबंदी के बाद से रोज बदलते नियम से लोग परेशान हैं। इसपर चर्चा करना चाहिए और इसका हल निकालना चाहिए। 
 


 


 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed