{"_id":"6377c2e1371673140e1dc9c4","slug":"winter-session-of-parliament-from-dec-7-pralhad-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र 7 से 29 दिसंबर तक चलेगा, प्रहलाद जोशी ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र 7 से 29 दिसंबर तक चलेगा, प्रहलाद जोशी ने दी जानकारी
Fri, 18 Nov 2022 11:07 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:07 PM IST
सार
संसदीय कार्य मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (file photo)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र 7 से 29 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर 2022 से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी। अमृत काल के बीच सत्र के दौरान रचनात्मक बहस और विधायी कार्य व अन्य मदों पर चर्चा के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
भाजपा की 'संसद प्रवास योजना' के तहत आज हैदराबाद में आए जोशी ने भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद के आवास पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मैं टीआरएस के इस रवैये और उसकी गुंडागर्दी और जनप्रतिनिधियों और यहां तक कि भाजपा का समर्थन करने वालों को भी धमकाने की कड़ी निंदा करता हूं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना पहले सरप्लस राज्य हुआ करता था, लेकिन अब यह कर्ज में डूबा राज्य बन गया है। उन्होंने दावा किया कि केसीआर, केटीआर जैसे कुछ लोग, उनके परिवार और कुछ मंत्री अमीर हो गए हैं, लेकिन राज्य और इसके लोग दिन पर दिन गरीब होते जा रहे हैं।
विज्ञापन