फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Winter Session of Parliament, Congress Parliamentary Strategy Group to meet on December 3

Parliament: कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक तीन दिसंबर को, शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने का बनेगा प्लान

Wed, 30 Nov 2022 01:41 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 30 Nov 2022 01:41 AM IST
सार

कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। सात दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी महत्वपूर्ण विधायी कार्य पर चर्चा करने के लिए संसद में छह दिसंबर को लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे।

विज्ञापन
Winter Session of Parliament, Congress Parliamentary Strategy Group to meet on December 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस का अध्यक्ष का पद संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक में हिस्सा लेंगे। सात दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति और मुद्दों पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिसंबर को कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी। 

विज्ञापन


छह दिसंबर को सर्वदलीय बैठक
बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी महत्वपूर्ण विधायी कार्य पर चर्चा करने के लिए शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले संसद में छह दिसंबर को लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। वह संसद के शीतकालीन सत्र में उठाए जाने वाले संभावित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


प्रह्लाद जोशी ने दोनों सदनों के नेताओं को लिखे पत्र में कहा कि "विधायी कार्य और संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में संभावित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं की बैठक के लिए आपको आमंत्रित करते हुए मुझे खुशी हो रही है।" मंत्री ने दोनों सदनों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने लिखा, मैं दोनों सदनों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए आपका सहयोग भी चाहता हूं। बैठक मंगलवार 6 दिसंबर 2022 को संसद भवन के संसद पुस्तकालय भवन में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी शीतकालीन सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहला सत्र होगा जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यसभा के सभापति के तौर पर उच्च सदन (राज्य सभा) में कार्यवाही करेंगे। जहां सरकार संसद के आगामी सत्र के दौरान कई विधेयकों को पारित करने की योजना बना रही है, वहीं विपक्ष जरूरी मामलों पर चर्चा की मांग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed