{"_id":"5d4c1e968ebc3e6cfa3c0421","slug":"wing-commander-abhinandan-varthaman-to-undergo-medical-fitness-test-for-resuming-flying-operations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनंदन वर्धमान जल्द ही उड़ा सकेंगे विमान, पर पहले पास करनी होगी मेडिकल फिटनेस जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अभिनंदन वर्धमान जल्द ही उड़ा सकेंगे विमान, पर पहले पास करनी होगी मेडिकल फिटनेस जांच
Thu, 08 Aug 2019 06:37 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 08 Aug 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान (फाइल फोटो)
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान जल्द ही विमान उड़ानों को दोबारा शुरू करने के लिए मेडिकल फिटनेस जांच से गुजरेंगे। वायुसेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
अभिनंदन को 27 फरवरी को पाकिस्तान के साथ लड़ाई के दौरान अपने मिग -21 से बाहर निकालने के बाद पाकिस्तान में लगी चोटों के कारण फ्लाइंग ड्यूटी से हटा लिया गया था।
बता दें कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से पुलवामा में किए गए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। बढ़ते गुस्से के बीच भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया।
इसके अगले दिन पाकिस्तानी वायु सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई संघर्ष में मिग-21 विमान मार गिराया था और भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को कैद कर लिया था। हालांकि बाद में एक मार्च को उनको रिहा कर भारत को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
अभिनंदन को 27 फरवरी को पाकिस्तान के साथ लड़ाई के दौरान अपने मिग -21 से बाहर निकालने के बाद पाकिस्तान में लगी चोटों के कारण फ्लाइंग ड्यूटी से हटा लिया गया था।
विज्ञापन
IAF Sources: Wing Commander Abhinandan Varthaman to soon undergo medical fitness test for resuming his flying operations. The officer was taken off flying duties due to injuries sustained in Pakistan after ejecting from his MiG-21 during fight with Pakistan on February 27. pic.twitter.com/bVMCBjmOAh
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 8, 2019