फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Nirmala Sitharaman met Wing Commander abhinandan varthaman in hospital today

अभिनंदन से मिलीं रक्षा मंत्री, पाक में हुई पूरी घटना के बारे में ली जानकारी

Sat, 02 Mar 2019 04:07 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक त्यागी Updated Sat, 02 Mar 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister Nirmala Sitharaman met Wing Commander abhinandan varthaman in hospital today
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अभिनंदन से मुलाकात की। - फोटो : ANI

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान से मुलाकात की और उनसे कहा कि समूचे राष्ट्र को उनके साहस एवं दृढ़ता पर गर्व है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के एक मेडिकल संस्थान में हुई मुलाकात के दौरान अभिनंदन ने पाकिस्तान की गिरफ्त में करीब 60 घंटे रहने के बारे में रक्षा मंत्री को बताया। 

विज्ञापन



अभिनंदन शुक्रवार देर शाम अटारी-वाघा सीमा होते हुए भारत पहुंचे और इसके करीब ढाई घंटे बाद रात करीब पौने 12 बजे वह वायुसेना के एक विमान से नयी दिल्ली पहुंचे। उनके भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर यह पाया गया कि उनकी दायीं आंख के पास सूजन है। एयर फोर्स सेंट्रल मेडिकल एस्टैबलिशमेंट (एएफसीएमई) में अभी उनकी मेडिकल जांच चल रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों ने 27 फरवरी को पकड़ लिया था। दरअसल, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के साथ हुई एक झड़प के दौरान उनका मिग 21 गिर गया था। लेकिन उन्होंने अपने विमान के गिरने से पहले पाकिस्तानी वायुसेना के एफ - 16 को मार गिराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने भी अभिनंदन से मुलाकात की थी। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पाकिस्तान में हुई पूरी घटना के बारे में अभिनंदन से जानकारी ली है। विंग कमांडर अभी वायुसेना अधिकारियों की मेस में रहेंगे। 

 

 

बता दें कि विंग कमांडर अभिनंदन की सबसे पहले रेडक्रॉस मेडिकल जांच होगी। इसमें इस बात का पता लगाया जाएगा कि उन्हें कितनी चोटें लगी हैं? ये चोटें कैसे लगी हैं? पता लगाया जाएगा कि क्या उन्हें टॉर्चर किया गया? अगर किया गया तो किस स्तर तक का टॉर्चर था।

ये भी पता लगाया जाएगा कि उन्हें ड्रग्स तो नहीं दिए गए। प्रोटोकॉल के तहत अभिनंदन की बॉडी स्कैनिंग होगी। उनकी फिजिकल जांच के साथ साइकोलॉजिकल जांच भी होगी। इसके पीछे की वजह ये है कि अगर उन्हें टॉर्चर किया गया तो इस मुद्दे को भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जेनेवा संधि के मुताबिक युद्धबंदियों के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं किया जा सकता। 

युद्धबंदियों से जुड़े सारे प्रोटोकॉल उनपर लागू होंगे। जिसके तहत हर जानकारी ली जाएगी। भारतीय वायु सेना अभिनंदन से पूछताछ करेगी और उसकी रिपोर्ट भारत सरकार को भेजेगी। अभिनंदन से दिल्ली के पालम टेक्निकल एरिया में वायु सेना की टीम सवाल पूछेगी। जैसे पाकिस्तान में उनसे क्या सवाल पूछे गए? कितनी बार उनसे पूछताछ की गई? और उन्होंने उन सवालों के क्या जवाब दिए?

इसकी रिपोर्ट टीम सरकार को भेजेगी। इससे आगे चलकर काफी मदद मिलेगी, दुश्मन देशों के सवाल पूछने के तरीके के हिसाब से भारतीय वायु सेना अपने पायलटों को तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed