फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wind blowing in favour of GST Bill, Over 55 per cent support in Rajya Sabha

जीएसटी होगा पास, मोदी सरकार के समर्थन में ये पार्टियां!

Fri, 22 Jul 2016 10:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
Wind blowing in favour of GST Bill, Over 55 per cent support in Rajya Sabha

इस मॉनसून सत्र में जीएसटी बिल पास होने के पूरे आसार हैं। राज्यसभा में सरकार के पास बिल पास कराने के लिए 55 फीसदी समर्थन है। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक एआईएडीएमके की जे जयललिता और बीएसपी नेता मायावती को छोड़ दें तो राज्यसभा के 82 सदस्य सरकार के गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स विधेयक को पास कराने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन


राज्यसभा में फिलहाल 243 सदस्य हैं, 53 सांसद बीजेपी के हैं, जबकि दो सीटें खाली है। बीजेपी सांसदों और बाकी समर्थन में आए सदस्यों को मिलाकर 55 फीसदी लोग जीएसटी बिल पास कराने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन सी पार्टियां जीएसटी के समर्थन में?

Wind blowing in favour of GST Bill, Over 55 per cent support in Rajya Sabha

जीएसटी के लिए जो पार्टियां पूरी तरह से समर्थन कर रही हैं, उनमें बीजेपी के अलावा, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, जेडीयू, बीजेडी, टीडीपी, एनसीपी, डीएमके, आरजेडी, एसएडी, शिवसेना, टीआरएस, पीडीपी, आपीआई, बीपीएफ, एसडीएफ, एनपीएफ शामिल हैं।

सीपीएम और सीपीआई शर्तों पर समर्थन करने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस, आईयूएमएल और केसीएम पूरी तरह से जीएसटी बिल के विरोध में हैं।

बीजेडी से लोकसभा सांसद भारत्रुहरी महताब ने कहा कि हालांकि उनकी पार्टी जीएसटी का समर्थन करती है, लेकिन इसमें खनिज संपदा वाले राज्यों के लिए जरूरी सुधार किया जाना चाहिए, इन राज्यों के मैनुफैक्चरिंग राज्यों की तरह उपकर लगाने की छूट दी जानी चाहिए।

कुछ ने बताया देश हित में जीएसटी

Wind blowing in favour of GST Bill, Over 55 per cent support in Rajya Sabha

टीडीपी के राज्यसभा सांसद टी देवेंदर ने कहा कि यह बिल देश के हित में है इसलिए उनकी पार्टी बिल का समर्थन करेगी। 

सरकारी सूत्रों की मानें तो जीएसटी के पक्ष में सरकार को 160 से ज्यादा सांसदों का समर्थन हासिल है।

कुलमिलाकर ज्यादातर पार्टियों के रुख से इस बार जीएसटी पक्ष में हवा चलती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed