फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will Virendra Sachdeva get reward after Delhi victory will he remain state president? election Countdown begin

BJP: वीरेंद्र सचदेवा को मिलेगा ईनाम या बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष! संगठन चुनाव का काउंटडाउन शुरू

Sun, 16 Mar 2025 02:38 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:38 PM IST
सार

Virendra Sachdeva: भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने 16 मार्च को डॉ. महेंद्र नागपाल को दिल्ली प्रदेश का संगठन चुनाव कराने के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी घोषित कर दिया। वे पार्टी के पूर्व विधायक रहे हैं। सबसे पहले मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा।

विज्ञापन
Will Virendra Sachdeva get reward after Delhi victory will he remain state president? election Countdown begin
रेखा गुप्ता (बाएं), प्रवेश वर्मा (मध्य) और वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा ने एक नया इतिहास रचा है। इस जीत का बड़ा श्रेय पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को जाता है जिन्होंने पूरी टीम को एकजुट रखते हुए तत्कालीन आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला और पार्टी को जीत के मुहाने तक पहुंचाया। रविवार को दिल्ली भाजपा के संगठन चुनावों की घोषणा हो गई। डॉ. महेंद्र नागपाल को प्रदेश चुनाव अधिकारी और विजय सोलंकी-योगेश अत्री को सह प्रभारी बनाया है। इनके नेतृत्व में अगले सप्ताह से दिल्ली भाजपा का चुनाव शुरू हो जाएगा। ऐसे में यह चर्चा शुरू हो गई है कि वीरेंद्र सचदेवा को कोई नई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, या पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बरकरार रखती है। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने 16 मार्च को डॉ. महेंद्र नागपाल को दिल्ली प्रदेश का संगठन चुनाव कराने के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी घोषित कर दिया। वे पार्टी के पूर्व विधायक रहे हैं। सबसे पहले मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद जिला अध्यक्ष के लिए चुनाव कराया जाएगा। अंत में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा जिसमें नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए संभावना बन सकती है। यदि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को इसी भूमिका में बरकरार रखती है तो भी इसे उनके लिए एक ईनाम के रूप में ही देखा जाएगा। 
विज्ञापन


जीत पर कभी ईनाम, कभी कुछ नहीं
भाजपा ने कई बार अपने उन प्रदेश अध्यक्षों को बड़ा ईनाम दिया है जिनके नेतृत्व में पार्टी को विधानसभा चुनावों में जीत मिली है। गुजरात में शानदार जीत के लिए सीआर पाटिल को केंद्र सरकार में जल शक्ति मंत्री बनाया गया है। वे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अब तक बरकरार हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए स्वतंत्र देव सिंह को भी ईनाम मिला था। उन्हें योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री बना दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जीत का ईनाम सबको नहीं मिला। मध्य प्रदेश भाजपा के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण राज्यों में गिना जाता है। यहां प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वीडी शर्मा ने पार्टी को बड़ी जीत दिलाने में सफलता हासिल की, लेकिन उन्हें कोई ईनाम नहीं मिला है। इस समय चल रहे संगठनात्मक चुनावों में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भी बदले जाने की चर्चा है। इसी तरह राजस्थान जैसे महत्त्वपूर्ण राज्य में चुनाव जिताने वाले प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को भी कोई ईनाम नहीं मिला। वे पार्टी के सांसद हैं। 


सचदेवा ने क्या कहा
दिल्ली भाजपा के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति के बाद वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व से चलने वाली पार्टी है। हम पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र भी सुनिश्चित करते हुए हर कार्यकर्ता को संगठनात्मक संरचना से जुड़ने का अवसर देते हैं। संगठनात्मक संरचना प्रक्रिया के अंतर्गत बूथ समिति, मंडल समिति, जिला समिति से होते हुए प्रदेश समिति तक का चुनाव होगा। जिन पदों के लिए आपसी सहमति बन जाती है, वहां सर्वमान्य व्यक्ति को उस पद पर चुना हुआ घोषित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed