फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will the Delhi Assembly also pass resolution on citizenship law, protesters met Manish Sisodia

क्या दिल्ली विधानसभा में भी पास होगा नागरिकता कानून पर प्रस्ताव, मनीष सिसोदिया से मिले प्रदर्शनकारी

Mon, 24 Feb 2020 01:56 AM IST
संजीव कुमार झा अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 24 Feb 2020 01:56 AM IST
सार

  • दिल्ली विधानसभा में भी पास हो सकता है नागरिकता कानून के विरोध में प्रस्ताव
  • अब तक छः राज्यों की विधानसभाओं में पास हो चुका नागरिकता कानून के विरोध में प्रस्ताव

विज्ञापन
Will the Delhi Assembly also pass resolution on citizenship law, protesters met Manish Sisodia
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब की विधानसभाओं/कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया जा चुका है। सोमवार से दिल्ली विधानसभा का भी सत्र शुरु हो रहा है।

विज्ञापन


सत्र शुरु होने से पहले नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात कर सदन में कानून के विरोध में प्रस्ताव पास करने की अपील की है। इसलिए दिल्ली सरकार का इस कानून को लेकर रुख क्या रहता है, इस पर लोगों की निगाह लगी हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदर्शनकारियों को नागरिकता संशोधन कानून पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है। लेकिन इसके विरोध में प्रस्ताव पास किया जाएगा या नहीं, पार्टी ने अभी इस पर अपना अंतिम रुख स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के शीर्ष नेता एक बैठक कर इस मुद्दे पर अपनी अंतिम राय बना सकते हैं। शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के पक्ष में ट्वीट के बाद चुनाव के दौरान विवाद गहरा गया था।

आप की दुविधा

दरअसल, अल्पसंख्यक वर्ग आम आदमी पार्टी का बड़ा समर्थक वर्ग बनकर उभरा है। इस विधानसभा चुनाव में उसने एक तरफा आम आदमी पार्टी का सपोर्ट किया है जिसके कारण अरविंद केजरीवाल रिकॉर्ड बहुमत के साथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने में कामयाब हुए हैं।

इसलिए वे नागरिकता कानून के विरोध में खड़े दिखना चाहते हैं। चुनाव के दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के शाहीन बाग के समर्थन में किए गए ट्वीट पर भी भाजपा ने काफी विवाद खड़ा करने की कोशिश की थी।

वहीं, आम आदमी पार्टी अब अपने लिए राष्ट्रीय भूमिका तलाश करने में लगी हुई है। वह 22 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक देश में विशेष सदस्यता अभियान चला रही है। इस दौरान पार्टी के लिए एक करोड़ नए सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है।

गोपाल राय ने इसके लिए दिल्ली में तो पार्टी सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान रविवार से ही प्रारंभ कर दिया है। राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाऔं को पाले हुए आम आदमी पार्टी नागरिकता कानून के स्टैंड के संभावित लाभ-नुकसान का आकलन कर इस मुद्दे पर अपनी राय साफ करना चाहेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के ठीक एक दिन पहले शाहीन बाग-जाफराबाद में प्रदर्शन तेज हो गया है। कल सोमवार को जब डोनाल्ड ट्रंप भारत में होंगे, उसी समय दिल्ली विधानसभा में नए निर्वाचित हुए विधायक अपने पद की शपथ लेंगे। सामान्य परंपरागत प्रक्रियाओं की कार्यवाही पूरी होने के बाद समय मिलने पर सदन में अन्य विषयों पर चर्चा हो जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed