फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will spare no effort to secure Father Tom: Sushma Swaraj

IS की कैद से केरल के पादरी को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: सुषमा

Tue, 27 Dec 2016 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
Will spare no effort to secure Father Tom: Sushma Swaraj
- फोटो : social media

आतंकवादी संगठन आईआईएसएस की कैद में केरल के एक पादरी का भारत सरकार से मदद की गुहार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फादर टॉम उजहूननलिल का आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने इस साल यमन से अपहरण कर लिया था। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री को जब इस वीडियो के संबंध में पता चला तो उन्होंने ट्वीट कर मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि पादरी को कैद से निकालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सुषमा स्वराज ने कहा,'फादर टॉम एक भारतीय नागरिक है और हर भारतीय की जान हमारे लिए बहुत कीमती है।'
विज्ञापन


वीडियो में फादर टॉम ने प्रधानमंत्री मोदी और पॉप फ्रांसिस से अपनी रिहाई की गुहार लगाते हुए कहा कि कैद से छुड़ाने के लिए उनकी अंदेखी सिर्फ इसलिए की जा रही है क्योंकि वह भारतीय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

'अगर मैं यूरोपियन पादरी होता है तो ज्यादा गंभीरता से लिया जाता'

Will spare no effort to secure Father Tom: Sushma Swaraj

उन्होंने कहा,'अगर मैं यूरोपियन पादरी होता है तो मेरी कैद को ज्यादा गंभीरता से लिया जाता। मैं भारत से हूं शायद इसीलिए ज्यादा तवज्जो नहीं दी जा रही है।' फादर टॉम ने यह भी दावा किया कि उनका अपहरण करने वालों ने सरकार से संपर्क किया लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया।

फादर टॉम का वीडियो सामने आने के बाद सीपीआई(एम) ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने उदासीन रवैया अपना रखा है। सीपीआई(एम) के स्टेट
सेक्रेटरी कोडियेरी बालाकृष्णन ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि सरकार को फादर  की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed