{"_id":"63075730697735315209e537","slug":"will-rahul-gandhi-congress-apologise-on-pegasus-issue-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pegasus Issue: BJP का दावा- PM मोदी को कमजोर करने के लिए चलाया गया अभियान, क्या माफी मांगेगी कांग्रेस?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pegasus Issue: BJP का दावा- PM मोदी को कमजोर करने के लिए चलाया गया अभियान, क्या माफी मांगेगी कांग्रेस?
Thu, 25 Aug 2022 04:35 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 25 Aug 2022 04:35 PM IST
सार
रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विपक्षी दलों, तथाकथित बुद्धिजीवियों, कुछ गैर सरकारी संगठनों और मीडिया के एक वर्ग ने सरकार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया।
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने गुरुवार को दावा किया पेगासस मुद्दे पर सरकार पर विपक्ष का हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर करने के उद्देश्य से एक 'प्रेरित अभियान' का हिस्सा था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी और कांग्रेस माफी मांगेंगे, जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति ने पेगासस के अनधिकृत उपयोग की जांच की, जिसमें 29 में से पांच मोबाइल फोन में किसी तरह का मैलवेयर पाया गया लेकिन यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सका कि यह इस्राइली स्पाइवेयर के कारण था।
'सरकार के खिलाफ अभियान चलाया'
प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विपक्षी दलों, तथाकथित बुद्धिजीवियों, कुछ गैर सरकारी संगठनों और मीडिया के एक वर्ग ने सरकार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया।
विज्ञापन
'पार्टी के विस्तार के लिए झूठ का सहारा लेती है कांग्रेस'
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की इतनी दुश्मनी है कि वह पार्टी का विस्तार करने के लिए झूठ का सहारा लेती है, लेकिन झूठ उजागर होने के बाद और सिकुड़ जाती है।
'राफेल सौदा और सेंट्रल विस्ता परियोजना में नहीं पाई गई अनियमितता'
उन्होंने राफेल विमान सौदा और सेंट्रल विस्ता परियोजना के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अभियान का हवाला दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनमें कोई अनियमितता नहीं पाई।
प्रसाद ने पूछा- क्या माफी मांगेगे राहुल गांधी?
विपक्षी नेताओं ने पेगासस का इस्तेमाल करके अपने सहयोगियों और विपक्षी नेताओं की कथित निगरानी के लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ देशद्रोह जैसे आरोप लगाए थे। प्रसाद ने कहा, 'क्या राहुल गांधी और कांग्रेस माफी मांगेंगे।'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया गया और इस मुद्दे पर संसदीय कार्यवाही बाधित हुए। उन्होंने विपक्षी दलों पर 'प्रेरित अभियान' चलाने का आरोप लगाया।
पेगासस पर अदालत द्वारा नियुक्त पैनल ने यह भी कहा कि केंद्र ने जांच में सहयोग नहीं किया, सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायमूर्ति आर वी रवींद्रन द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर गौर करने के बाद कहा।