फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Will Quit If BJP Can Prove I Am Anti-Dalit,' Says Congress' Jyotiraditya Scindia

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य बोले- बीजेपी साबित कर दे मैं दलित विरोधी तो संसद से इस्तीफा दे दूंगा

Tue, 25 Jul 2017 06:26 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 25 Jul 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
'Will Quit If BJP Can Prove I Am Anti-Dalit,' Says Congress' Jyotiraditya Scindia
jyotiraditya - फोटो : lok sabha
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद से इस्ताफा देने की पेशकश की है। कांग्रेस नेता व सांसद ज्योतिरादित्य ने कहा कि अगर भाजपा साबित कर दे कि वे दलित विरोधी है तो वह संसद से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन


सांसद ज्योतिरादित्य ने बीजेपी के दो सांसदों द्वारा उनके खिलाफ की गई दलित विरोधी टिप्पणी पर सार्वजनिक तौर पर बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

मध्‍यप्रदेश के गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा के दो सांसद वीरेंद्र कुमार और मनोहर उट्वल के खिलाफ सदन में एक विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया है।  
विज्ञापन


सिंधिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा सांसद उन्हें बदनाम करने के लिए बयान दे रहे हैं। सिंधिया ने उन पर लगाए गए आरोपों के दावों को साबित करने की भी चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने भाजपा के मध्य प्रदेश के प्रमुख नंदकुमार सिंह चौहान को कानूनी नोटिस भी जारी किया था।

मालूम हो कि भाजपा ने आरोप लगाया था कि हाल ही में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के एक अस्पताल भवन का उद्घाटन करने गए।

भाजपा का आरोप है कि उनके उद्घाटन से पहले अस्पताल को गंगा जल से धोया गया।

भाजपा नेताओं का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया कि ज्योतिरादित्य से पहले भाजपा के दलित नेता अस्पताल का दौरा कर चुके थे। सिंधिया पर भाजपा ने दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed