फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will Prime Minister Narendra Modi take initiative to talk to farmers

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे किसानों से बातचीत की पहल, कैसे निकलेगा समस्या का समाधान?

Sat, 30 Jan 2021 07:32 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 30 Jan 2021 07:32 PM IST
सार

किसान नेता ने कहा, अपने स्टैंड से दो कदम आगे बढ़े सरकार, बातचीत से निकल सकता है गतिरोध का उचित समाधान...

विज्ञापन
Will Prime Minister Narendra Modi take initiative to talk to farmers
All Party meeting - फोटो : File Photo

विस्तार

शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से बातचीत को लेकर सकारात्मक संदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वे किसानों से बातचीत से केवल एक कदम दूर हैं और किसानों से समझौते के लिए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा की गई पेशकश आज भी बरकरार है। तो क्या प्रधानमंत्री किसानों से बातचीत की पहल करेंगे?

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बात को किसान नेता सकारात्मक संकेत मान रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि पिछले वायदों पर ही नई वार्ता होने से सफलता की उम्मीद नहीं की जा सकती। लेकिन अगर सरकार कुछ कदम आगे बढ़ने का संकेत देती है तो समस्या का समाधान निकल सकता है।
विज्ञापन


आढ़ती किसान संघर्ष कमेटी, पंजाब के नेता रविंदर सिंह चीमा ने अमर उजाला से कहा कि आज सद्भावना दिवस मनाकर वे यही संदेश देना चाहते हैं कि अहिंसा और बातचीत ही किसी समस्या को हल करने का सबसे बेहतर माध्यम हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी बातचीत का संकेत दे रहे हैं तो यह स्वागत योग्य कदम है। किसान नेता भी सरकार से बातचीत के लिए सहर्ष तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अपनी अनेक बातचीत में पहले ही कृषि कानूनों को किसानों के लिए बेहतर बता चुके हैं, और किसान नेता इन कानूनों की पूर्ण वापसी से कम पर सहमत होने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में नई संभावित बातचीत का रास्ता क्या हो सकता है? इस सवाल पर किसान नेता ने कहा कि अगर सरकार बातचीत से समस्या का समाधान खोजना चाहती है, तो उसे कुछ कदम आगे बढ़ना होगा। पिछली बातचीत के दौरान किये गए वायदों पर ही बातचीत की सफलता संभव नहीं है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि अगर दोनों पक्ष बातचीत के लिए सहमत हो जाते हैं तो मामले का हल निकाला जा सकता है।


इसके पहले सरकार और किसानों में हुई बातचीत के दौरान डेढ़ साल तक कृषि कानूनों को निलंबित रखने और एक कमेटी के जरिए विवादित बिंदुओं पर बातचीत करके समाधान निकालने की बात कही गई थी। सरकार ने किसानों की बिजली कानून से वर्तमान व्यवस्था पर कोई असर न पड़ने का वायदा भी किया था। सरकार के इन प्रस्तावों पर दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बन पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed