{"_id":"62c5b0dc43f60450545d5e49","slug":"will-not-rest-till-pro-jihadi-tmc-government-is-ousted-suvendu-tmc-hits-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP vs TMC: सुवेंदु अधिकारी का एलान, बंगाल की जिहादी समर्थक टीएमसी सरकार हटने तक लड़ते रहेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP vs TMC: सुवेंदु अधिकारी का एलान, बंगाल की जिहादी समर्थक टीएमसी सरकार हटने तक लड़ते रहेंगे
Wed, 06 Jul 2022 09:27 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 06 Jul 2022 09:27 PM IST
सार
अधिकारी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हम बंगाल में एक राष्ट्रवादी सरकार के सत्ता में आने को सुनिश्चित करने में सफल होंगे।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी (file photo)
- फोटो : twitter.com/SuvenduWB
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार को जिहादी समर्थक करार दिया और कहा कि वह इसके खिलाफ अपनी लड़ाई तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक कि इसे हटा नहीं दिया जाता और राज्य में एक राष्ट्रवादी सरकार सत्ता में नहीं आती। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में अधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गोलपार्क से हाजरा क्रॉसिंग तक एक रैली में भाग लिया। उनकी टिप्पणी पर टीएमसी ने तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि उसे अधिकारी और भगवा खेमे से हताशा की बू आती है, जो हाई वोल्टेज चुनाव अभियान के बावजूद पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल करने में विफल रहा।
विज्ञापन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेंगे प्रेरणा
अधिकारी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, हम सभी जानते हैं कि कैसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में विशेष प्रावधानों को हटाने के लिए संघर्ष किया और अपनी जान दे दी। उनकी लड़ाई से प्रेरणा लेते हुए बंगाल में भाजपा अपनी लड़ाई तब तक जारी रखेगी जब तक कि जिहादी समर्थक टीएमसी सरकार सत्ता से बेदखल नहीं हो जाती। अधिकारी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हम बंगाल में एक राष्ट्रवादी सरकार के सत्ता में आने को सुनिश्चित करने में सफल होंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में 'राष्ट्र विरोधी तत्व' पश्चिम बंगाल में खुले घूम रहे हैं। टीएमसी सरकार अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए मूकदर्शक बन गई है और इन राष्ट्रविरोधी तत्वों को पूरी छूट दे रही है। इस स्थिति को बदलना होगा और हम (भाजपा) इसे बदल देंगे।तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि अधिकारी की टिप्पणियां उनकी हताशा को दर्शाती हैं क्योंकि पिछले साल राज्य के चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी के हाथों भाजपा को मिली हार के बाद मुख्यमंत्री बनने के उनके सपने बिखर गए थे।
विज्ञापन