फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will meet Bihar's chief minister Nitish Kumar during his Mumbai visit: sharad Pawar

Politics: आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी एकता का हिस्सा बनेंगे पवार, जल्द नीतीश से करेंगे मुलाकात

Mon, 08 May 2023 12:45 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 08 May 2023 12:45 PM IST
सार

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संभावित मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि मुझे संदेश मिला है कि नीतीश 11 मई को मुंबई आएंगे। हम मिलेंगे।

विज्ञापन
Will meet Bihar's chief minister Nitish Kumar during his Mumbai visit: sharad Pawar
शरद पवार और नीतीश कुमार की जल्द होगी मुलाकात। - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जोरों शोरों से तैयारी में हैं। सभी एक दूसरे को हराने की राजनीति में लगे हुए है। कोई किसी पार्टी से सांठगाठ कर रहा तो कोई किसी नेता से। इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। कयास लगााए जा रहे थे कि दोनों नेता आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुट हो सकते हैं। हालांकि अब शरद पवार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह जल्द ही नीतीश से मुलाकात करेगे। 

विज्ञापन

गत शुक्रवार को राकांपा प्रमुख के रूप में पद छोड़ने के अपने फैसले को वापस लेने वाले पवार कर्नाटक के निपानी जाने से पहले सोलापुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पवार पड़ोसी राज्य कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए एक रैली में भाग लेंगे।

विज्ञापन

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संभावित मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि मुझे संदेश मिला है कि नीतीश 11 मई को मुंबई आएंगे। हम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि मेरे पास इसकी पूरी जानकारी नहीं है। हमारा मानना यह है कि देश में (भाजपा सरकार के) एक विकल्प की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राकांपा प्रमुख ने सभी पार्टियों को एक साथ होने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि जो लोग इसमें योगदान देना चाहते हैं, वे दे सकतें हैं। चाहे वह नीतीश हों या ममता (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता) मेरे विचार से हम सभी को इसके लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। 

पवार ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में उनके राजनीतिक सहयोगियों शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के साथ लोकसभा सीटों के बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई। राकांपा, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस तीनों ही दल महा विकास आघाड़ी गठबंधन के घटक हैं। उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेता एक साथ बैठेंगे और फिर सीट बंटवारे के विषय पर चर्चा करेंगे। इस तरह की बैठकों से पहले किसी विशेष लोकसभा सीट पर दावा करने का कोई मतलब नहीं है।

बता दें, देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed