Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   will hassle of RAC in trains end?: Railway may change rules for providing berths, passenger will get relief?

ट्रेन में RAC का झंझट होगा खत्म?: रेलवे बदल सकता है बर्थ देने का नियम, जानें कैसे मिलेगी यात्रियों को राहत

Fri, 13 Nov 2026 11:23 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 13 Nov 2026 11:23 PM IST
सार

एक ही बर्थ साझा करने से यात्रियों को कई बार असुविधा होती है। खासकर जब एक बर्थ पर पुरुष और महिला यात्रियों को जगह दी जाती है, तो दोनों के लिए स्थिति असहज हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा में सोने और आराम करने की जगह भी कम पड़ जाती है।

विज्ञापन
will hassle of RAC in trains end?: Railway may change rules for providing berths, passenger will get relief?
ट्रेन में RAC का झंझट होगा खत्म? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आप काम की है। भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए आने वाले दिनों में आरएसी टिकट की व्यवस्था बदल सकती है। रेलवे बोर्ड इस व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर रहा है। इसमें आरएसी को पूरी तरह खत्म करने से लेकर टिकट आवंटन और किराए में बदलाव तक के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी किसी विकल्प पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मौजूदा व्यवस्था में आरएसी टिकट मिलने पर दो यात्रियों को एक बर्थ साझा करनी पड़ती है। यानी दोनों यात्रियों को पूरी बर्थ के बजाय आधी-आधी जगह मिलती है। इसके बावजूद दोनों से पूरा किराया लिया जाता है। इसी अंतर को दूर करने के लिए रेलवे नई व्यवस्था पर विचार कर रहा है। समीक्षा के दौरान कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इनमें आरएसी यात्रियों को पूरी बर्थ देना, आधी बर्थ के लिए कम किराया तय करना और टिकट को वैकल्पिक रूप से अपग्रेड करने की व्यवस्था शामिल है। इन विकल्पों का मकसद यात्रियों को दिए जाने वाले किराये और सुविधा के बीच बेहतर तालमेल बनाना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: साइबर ठगी पर गोवा पुलिस का बड़ा एक्शन: 16 राज्यों में छापेमारी, 24 गिरफ्तार; कितनी रकम की हुई धोखाधड़ी?
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसी व्यवस्था में सबसे बड़ा सवाल किराये को लेकर है। एक बर्थ दो यात्रियों को दी जाती है, लेकिन दोनों से पूरी रकम वसूली जाती है। ऐसे में रेलवे के भीतर यह सवाल उठ रहा है कि जब यात्री को पूरी बर्थ नहीं मिलती, तो उससे पूरा किराया क्यों लिया जाए। नई व्यवस्था में इस पहलू पर भी विचार किया जा रहा है। आरएसी व्यवस्था की समीक्षा की सिफारिश संसदीय समिति भी कर चुकी है।

एक ही बर्थ साझा करने से यात्रियों को कई बार असुविधा होती है। खासकर जब एक बर्थ पर पुरुष और महिला यात्रियों को जगह दी जाती है, तो दोनों के लिए स्थिति असहज हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा में सोने और आराम करने की जगह भी कम पड़ जाती है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। फिलहाल यह तय नहीं है कि रेलवे आरएसी व्यवस्था को पूरी तरह खत्म करेगा या इसमें किराये और बर्थ आवंटन का नया मॉडल लागू करेगा। रेलवे बोर्ड की समीक्षा पूरी होने और अंतिम निर्णय के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यात्रियों को किस तरह की सुविधा मिलेगी और उनके किराये में क्या बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed