फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will go into AN-32 aircraft crash, ensure it does not happen again said IAF chief BS Dhanoa

एएन-32 विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा दोबारा ना हो: बीएस धनोआ

Sat, 15 Jun 2019 03:43 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 15 Jun 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Will go into AN-32 aircraft crash, ensure it does not happen again said IAF chief BS Dhanoa
भारतीय वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ - फोटो : PTI

भारतीय वायु सेना हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में एएन-32 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाएगी। और इस बात को सुनिश्चित करेगी कि इस तरह की दुर्घटनाएं दोबारा ना हों। ये बात आईएएफ चीफ बीएस धनोआ ने शनिवार को कही है। बता दें लापता होने के करीब एक हफ्ते बाद इस विमान का मलबा मिला। इसमें सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई है।


loader

धनोआ ने दुंदीगल स्थित वायु सेना अकेडमी में संयुक्त ग्रेजुएशन परेड में कहा, "हमने फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद कर लिया है। हम अब इसकी तह तक जाएंगे कि क्या हुआ था और कैसे सुनिश्चित करें यह दोबारा नहीं होगा।"

उन्होंने दावा करते हुए कहा, "यहां मौसम ठीक नहीं रहता है, अधिकतर समय बादल छाए रहते हैं। ऐसे में ना केवल वायु सेना बल्कि पवन हंस के विमानों के साथ भी दुर्घटना हो सकती है क्योंकि वहां विमानों की आवाजाही काफी नियंत्रित होती है।"

असम के जोरहट से उड़ान भरने के 33 मिनट बाद एएन-32 विमान 3 जून को लापता हो गया था। विमान ने अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका के लिए उड़ान भरी थी। आठ दिनों तक चले तलाशी अभियान के बाद विमान का मलबा मंगलवार को बरामद हुआ था, मलबा 12 हजार फीट की ऊंचाई पर मिला। ये जगह सियांग और शी-योमी जिले के पास स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed