फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will giver reply to celebrate Salute To Indian Army Day

सैल्यूट टू इंडियन आर्मी डे मनाकर देंगे पाक को जवाब

Tue, 19 Jul 2016 04:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 19 Jul 2016 04:11 AM IST
विज्ञापन
Will giver reply to celebrate Salute To Indian Army Day
सैल्यूट टू इंडियन आर्मी - फोटो : Reuters

जम्मू-कश्मीर में आतंकी बुरहान की मौत के बाद कश्मीर में चल रहे बवाल को समर्थन देते हुए 19 जुलाई को पाकिस्तान काला दिवस के तौर पर मनाएगा, लेकिन इसका जवाब देने के लिए आगरा के सैनिकों के परिवारों ने तैयारी कर ली है। इसी दिन सैल्यूट टू इंडियन आर्मी दिवस मनाकर वे ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। उनका कहना है कि पाक की इस हरकत से आतंकियों से लोहा लेने वाले जवानों में आक्रोश है।

विज्ञापन


 जम्मू-कश्मीर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल वैभव फौजदार की पत्नी रोहता निवासी प्रीती फौजदार ने बताया कि आर्मी के लोग सम्मान के भूखे होते हैं। पाकिस्तान ने ऐसी हरकत कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है। इसलिए सेना के सम्मान और पाकिस्तान को जवाब देने के लिए वे और उन जैसे कई परिवार मंगलवार शाम पांच बजे शहीद स्मारक पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में कैंडल जलाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शहीद स्मारक पहुंचने की अपील की है। प्रीती फौजदार पेशे से एक स्कूल संचालिका भी हैं। उन्होंने बताया कि सैल्यूट टू इंडियन आर्मी डे से लोगों को जोड़ने के लिए पैम्फ्लेट बंटवाए गए। सोशल मीडिया का सहारा भी लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed