{"_id":"6af6a80015cebd4dba0bd99d","slug":"will-corner-government-parliament-pawar-to-raise-issues-vote-theft-and-sir-sanjay-singh-reveal-opposition-plan-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में सरकार को घेरेंगे: वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे उठाएंगे पवार, संजय सिंह ने बताया विपक्ष का प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद में सरकार को घेरेंगे: वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे उठाएंगे पवार, संजय सिंह ने बताया विपक्ष का प्लान
Fri, 13 Nov 2026 11:32 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
एएनआई, मुबंई
एएनआई, मुबंई
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:32 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार संसद में कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का मुद्दा जोर-शोर से उठाएंगे। दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र की राजनीति, परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण पर भी चर्चा हुई। आइए जानते हैं कि संजय सिंह ने क्या बताया?
विज्ञापन
संजय सिंह, आप सांसद
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार संसद में कथित 'वोट चोरी' और मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।
पवार के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, सिंह ने कहा कि वह मुख्य रूप से पवार का हाल-चाल जानने के लिए उनसे मिलने गए थे। उन्होंने बताया कि पवार ने संसद के विशेष सत्र की शुरुआत के बारे में पूछा और दिल्ली में कथित तौर पर वोट चोरी होने और मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने के मामले की जानकारी मांगी।
संजय सिंह ने क्या कहा?
सिंह ने कहा, 'हमने महाराष्ट्र की राजनीति के कुछ पहलुओं और एमएलसी चुनावों के नतीजों पर भी चर्चा की। यह एक सुखद और अच्छी मुलाकात रही। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शरद पवार साहब जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं और उसी ऊर्जा के साथ अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों को निभाते रहें और अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को पूरा करते रहें, जिस तरह से उन्होंने हमेशा काम किया है।'
विज्ञापन
एनसीपी के विलय पर क्या बोले संजय सिंह?
जब उनसे शरद पवार और अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी के दो गुटों के विलय की संभावना के बारे में पूछा गया, तो आप सांसद ने कहा, 'इस बारे में मेरी कोई चर्चा नहीं हुई है, इसलिए मेरे लिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। हालांकि, हमने वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर जरूर चर्चा की है, जो आजकल उठाए जा रहे हैं। जहां तक संसदीय सत्र की बात है, चूंकि उन्होंने पूछा था कि यह कब शुरू होगा और इसकी कार्यवाही कैसी होगी, तो मुझे विश्वास है कि पवार साहब संसद में भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे।'
परिसीमन विधेयक पर क्या कहा?
संसद में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) पर चल रही राजनीतिक बहस के संदर्भ में, सिंह ने दावा किया, 'भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के पास जरूरी संख्या बल नहीं है। जहां तक महिला आरक्षण विधेयक की बात है, तो हम इसे पहले ही पारित कर चुके हैं। अगर वे महिला आरक्षण विधेयक को लागू करना चाहते हैं, तो उन्हें इसे मौजूदा संख्या बल के आधार पर लागू करना चाहिए। परिसीमन के लिए एक उचित प्रक्रिया होती है, जिसका पालन किया जाना चाहिए।
इस सवाल के जवाब में कि क्या शरद पवार महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो सकते हैं, सिंह ने कहा कि एनसीपी (एसपी) प्रमुख भाजपा के कट्टर विरोधी हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के बीच बन रहे राजनीतिक गठबंधन पर सिंह ने कहा, 'इन दोनों दलों के गठबंधन का असर 2027 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।