फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will contest all Maha polls, says AIMIM chief Owaisi

ओवैसी बोले: महाराष्ट्र में सभी चुनाव लड़ेगी पार्टी, गठबंधन का विकल्प भी खुला 

Sat, 30 Oct 2021 05:38 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, औरंगाबाद
पीटीआई, औरंगाबाद Published by: Amit Mandal Updated Sat, 30 Oct 2021 05:38 PM IST
सार

एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार चीन और कश्मीर के मुद्दों से निपटने में अक्षम है।

विज्ञापन
Will contest all Maha polls, says AIMIM chief Owaisi
असदुद्दीन ओवैसी। File photo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अब से महाराष्ट्र में सभी चुनाव लड़ेगी और गठबंधन का विकल्प भी खुला है। औरंगाबाद के दो दिवसीय दौरे पर ओवैसी ने नरेंद्र मोदी सरकार को भी घेरा। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार चीन और कश्मीर के मुद्दों से निपटने में अक्षम है।
विज्ञापन


हमारी जमीन पर है चीन, भाजपा-संघ मौन  
ओवैसी ने कहा कि चीन हमारी जमीन पर है, लेकिन सरकार इससे इनकार करती है। अगर कोई आपकी जमीन पर कब्जा नहीं कर रहा है, तो बातचीत के ये दौर क्यों हैं। भाजपा को सांसदों की एक टीम को लद्दाख ले जाना चाहिए और दिखाना चाहिए तब जमीनी हकीकत का पता चलेगा। लेकिन भाजपा और आरएसएस इस मुद्दे पर चुप हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने जैसे कदमों ने यहां की जमीनी स्थिति में सुधार नहीं किया। आतंकी हमलों में जवान और नागरिक अब भी मारे जा रहे हैं। भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा कि वह कोई ज्योतिष नहीं हैं जो अभी से 2024 के लोकसभा चुनावों के बारे में कुछ कह सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि इसका (गठबंधन) चेहरा कौन होगा। मैं उत्तर प्रदेश चुनावों के बारे में भी कुछ नहीं कह सकता। आदर्श आचार संहिता आने दें, फिर मैं बात करूंगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed