{"_id":"5d20b6a78ebc3e6d06301dc4","slug":"will-bs-yeddyurappa-get-a-chance-to-form-government-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को मिल जाएगा सरकार बनाने का अवसर?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को मिल जाएगा सरकार बनाने का अवसर?
Sat, 06 Jul 2019 09:16 PM IST
अमर शर्मा
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 06 Jul 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार के अनुसार आठ कांग्रेस और तीन जद (एस) के विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वह इस मामले को सोमवार को देखेंगे। विधायकों का यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी देश से बाहर हैं। इस बार किसी ऑपरेशन लोटस की हवा भी नहीं चल रही है और न ही विधायकों के इस्तीफा देने के प्रकरण में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का कहीं नाम आ रहा है।
विज्ञापन
वैसे भी राज्य में जद (एस)-कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार को गिराने के लिए वह पहले भी कोशिशें कर चुके हैं। यह बात अलग है कि येदियुरप्पा उसमें सफल नहीं हो पाए। लेकिन कर्नाटक की राजनीति के जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री बनने के लिए येदियुरप्पा मन ही मन उत्सुक हैं। वैसे भी इस बार कर्नाटक से भाजपा को बंपर लोकसभा सीट मिली है और येदियुरप्पा इसका श्रेय लेने से नहीं चूकते।
विज्ञापन
भाजपा ने दे दिया था निर्देश
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार के गठन के बाद भाजपा ने अपनी पार्टी के नेताओं को संयम बरतने की सलाह दी थी। शीर्ष नेतृत्व ने कहा था कि राज्य में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में पार्टी का नाम नहीं आना चाहिए। राज्य के नेताओं को कहा गया था कि वह इस तरह के आचरण से बचें। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का मानना था कि कर्नाटक में जिस तरह से एचडी कुमारस्वामी सरकार चल रही है, वह ठीक नहीं है। जल्द ही कांग्रेस और जद (एस) के विधायक खुद ही सरकार का साथ छोड़ देंगे। इसलिए सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में शामिल होकर भाजपा को अपनी छवि नहीं खराब करनी चाहिए।
विज्ञापन
येदियुरप्पा के पास मुख्यमंत्री बनने का आखिरी अवसर
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा 76 साल के हो चुके हैं। हालांकि पिछले साल 25 मई 2018 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। इस तरह से येदियुरप्पा 75 साल से ऊपर के हो चुके हैं। भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को आयु अधिक होने के कारण टिकट नहीं दिया था। येदियुरप्पा जानते हैं कि इस तरह से उनके पास राज्य की कमान संभालने का आखिरी अवसर है। यदि वह जल्द मुख्यमंत्री बन गए तो ठीक, वरना अधिक उम्र के कारण उन्हें यह अवसर मिलने से वंचित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
वैसे भी राज्य में जद (एस)-कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार को गिराने के लिए वह पहले भी कोशिशें कर चुके हैं। यह बात अलग है कि येदियुरप्पा उसमें सफल नहीं हो पाए। लेकिन कर्नाटक की राजनीति के जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री बनने के लिए येदियुरप्पा मन ही मन उत्सुक हैं। वैसे भी इस बार कर्नाटक से भाजपा को बंपर लोकसभा सीट मिली है और येदियुरप्पा इसका श्रेय लेने से नहीं चूकते।