फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will BJP be part of the government in Meghalaya? Himanta Bishwa Sharma met CM Sangma before counting of votes

Meghalaya: मेघालय में सरकार का हिस्सा बनेगी BJP? मतगणना से पहले CM संगमा से मिले हिमंत बिस्व सरमा, समझें

Thu, 02 Mar 2023 07:06 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 02 Mar 2023 07:06 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार, संगमा गुवाहाटी में थे और हिमंत बिस्व सरमा ने होटल पहुंचकर उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच ये मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब दो मार्च यानी कल मेघालय समेत नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों के चुनावी नतीजे आने हैं। 

विज्ञापन
Will BJP be part of the government in Meghalaya? Himanta Bishwa Sharma met CM Sangma before counting of votes
कोनराड संगमा और हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेघालय की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। मंगलवार की रात गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री और भाजपा की अगुआई वाली नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट अलायंस के मुखिया हिमंत बिस्व सरमा ने मेघालय के मुख्यमंत्री और NPP के मुखिया कोनराड संगमा से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, संगमा गुवाहाटी में थे और हिमंत बिस्व सरमा ने होटल पहुंचकर उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच ये मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब दो मार्च यानी कल मेघालय समेत नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों के चुनावी नतीजे आने हैं। 
विज्ञापन


तो क्या फिर सरकार का हिस्सा बनेगी भाजपा?
ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि मेघालय में पिछले पांच साल एनपीपी की अगुआई वाली सरकार का भाजपा भी हिस्सा थी। हालांकि, चुनाव से ठीक पहले सीट बंटवारे को लेकर हुए विवाद के चलते ये गठबंधन टूट गया था। इसके बाद दोनों दलों ने अकेले-अकेले चुनाव लड़ा था। 
विज्ञापन


एग्जिट पोल के हिसाब से फंसा पेंच
27 फरवरी को मतदान के बाद तमाम सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए थे। इसके अनुसार, मेघालय में मामला फंसता हुआ दिख रहा है। एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलते हुए नहीं दिख रहा है। हालांकि, एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। सूबे में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास कम से कम 31 सदस्यों का समर्थन चाहिए। एग्जिट पोल के आंकड़े के अनुसार, एनपीपी को सबसे ज्यादा 20 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा के खाते में छह से 11 सीटें जा सकती हैं। ऐसे में अगर त्रिशंकु की स्थिति बनती है तो कोनराड संगमा पिछली बार की तरह भाजपा और यूडीपी के साथ मिलकर सरकार का गठन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरमा का दावा, तीनों राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार
हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दावा किया था कि तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की सरकार बनेगी। कहीं भी त्रिशंकु की स्थिति नहीं है। 

एग्जिट पोल में क्या दावे किए गए हैं?
 
पोलिंग एजेंसी एनपीपी कांग्रेस भाजपा टीएमसी यूडीपी अन्य
जी न्यूज मैट्रिज 21-26 3-6 6-11 8-13 5-6 6-14
आज तक एक्सिस माय इंडिया 18-24 6-12 4-8 5-9 8-12 4-8
टाइम्स नाऊ ईटीजी 18-26 2-5 3-6 8-14 8-14 6-12
इंडिया न्यूज- जन की बात 11-16 11-6 3-7 14-9 10-14 5-12
पोल ऑफ पोल्स  20 06 06 10 10 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed