फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will approach SC to seek stay on Council polls as MLAs face prospect of disqualification: Sanjay Raut

राउत का दावा: 'सत्तापक्ष के MLA अयोग्य घोषित हो सकते हैं, इसलिए MLC चुनाव पर लगे रोक, जाएंगे सुप्रीम कोर्ट'

Thu, 20 Jun 2024 06:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 20 Jun 2024 06:14 PM IST
सार

Sanjay Raut: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में जब विधायकों को अयोग्य ठहराया जा सकता है और मामले की सुनवाई उच्चतम न्यायालय में चल रही है, तो यह असंवैधानिक होगा कि ये विधायक एमएलसी चुनें। उन्हें वोट देने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
Will approach SC to seek stay on Council polls as MLAs face prospect of disqualification: Sanjay Raut
संजय राउत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने गुरुवार कहा कि उनकी पार्टी आगामी महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों पर रोक लगाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का रुख करेगी। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दलों के जो विधायक  चुनाव में डालेंगे, उन्हें अयोग्य ठहराए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने अयोग्यता याचिका पर सुनवाई के दौरान टिप्पणी की थी कि सत्तारूढ़ शिवसेना और अजित पवार नीत राकांपा के विधायकों को अयोग्य ठहराया जा सकता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ऐसी परिस्थितियों में जब विधायकों को अयोग्य ठहराया जा सकता है और मामले की सुनवाई उच्चतम न्यायालय में चल रही है, तो यह असंवैधानिक होगा कि ये विधायक एमएलसी चुनें। उन्हें वोट देने का कोई अधिकार नहीं है। राउत ने कहा, हम सर्वोच्च न्यायालय से आग्रह करेंगे कि यह चुनाव असंवैधानिक और अवैध हैं और चुनावों पर रोक लगाई जानी चाहिए।  

विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) ने अपने बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि विधान परिषद की उन 11 सीट के लिए तब तक कोई चुनाव नहीं होना चाहिए, जब तक कि विधान परिषद के कुछ सदस्यों से जुड़ी अयोग्यता याचिकाओं पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता। विधान परिषद की 11 सीट के लिए 12 जुलाई को मतदान होना है। विधान परिषद सदस्यों का चुनाव राज्य विधानसभा में विधायक करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अंतिम सूची में करीब 12 हजार मतदाताओं के नाम शामिल नहीं: परब
शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी द्वारा नामांकित करीब 10,000 से 12,000 मतदाताओं के नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग के कामकाज में सियासी दखल का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रतिद्वंद्वी पार्टियों द्वारा दर्ज किए गए नामों को सूची  में शामिल किया गया है। 


परब मुंबी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में हैं। इस सीट को अतीत में अविभाजित शिवसेना ने पांच बार जीता था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1,20,771 मतदात मतदान करने के पात्र हैं। मतदान 26 जून को होगा। परब ने कहा, हमारे द्वारा नामांकित करीब 10 हजार से 12 हजार लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। हमें शक है कि यह जानबूझकर किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अदालत का दरवाजा खटखटाएगी और इस मामले को उठाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed