फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wildlife Protection (Amendment) Bill 2022 passed in Rajya Sabha by voice vote Jairam expressed objection

Wildlife Bill: वन्यजीव विधेयक पर कांग्रेस नेता जयराम ने जताई आपत्ति, भूपेंद्र यादव बोले- उनका विरोध समझ से परे

Sat, 10 Dec 2022 06:13 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 10 Dec 2022 06:13 AM IST
सार

वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि गवर्नेंस का अर्थ सबका कल्याण और खासतौर पर गरीबों का कल्याण होता है। ऐसे में विपक्ष के नेताओं को गैरजरूरी विरोध से परे जा कर गरीब कल्याण के मुद्दे पर गंभीर रुख अपनाना चाहिए।

विज्ञापन
Wildlife Protection (Amendment) Bill 2022 passed in Rajya Sabha by voice vote Jairam expressed objection
वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

राज्यसभा में पारित वन्यजीव संरक्षण बिल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश सहित विपक्ष के दूसरे नेताओं की आपत्तियों को वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गैरजरूरी और तथ्यहीन बताया है। यादव ने शुक्रवार को कहा कि इस बिल के जरिए राज्यों के अधिकारों को जहां मजबूती दी गई है, वहीं आदिवासी के अधिकारों भी कानूनी संरक्षण प्रदान किया गया है। यादव ने विपक्ष को गरीब कल्याण विषय पर गंभीर होने की नसीहत भी दी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बिल पर चर्चा के दौरान जयराम समेत विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्र सरकार पर राज्यों के अधिकारों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश ने कहा था कि बिना किसी उद्देश्य के बंदी जीवित हाथियों के लिए बिल में किए गए प्रावधान का व्यापक दुरुपयोग हो सकता है। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि इस बिल में आदिवासियों के अधिकारों को जहां कानूनी संरक्षण दिया गया है, वहीं राज्यों के अधिकार में बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गवर्नेंस का अर्थ सबका कल्याण और खासतौर पर गरीबों का कल्याण होता है। ऐसे में विपक्ष के नेताओं को गैरजरूरी विरोध से परे जा कर गरीब कल्याण के मुद्दे पर गंभीर रुख अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जताई आपत्ति
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को वन्य जीव (संशोधन) विधेयक को 'अवांछनीय विधेयक' करार दिया था। जयराम रमेश मे ट्वीट कर लिखा कि राज्यसभा में आज वन्य जीवन (संशोधन) विधेयक, 2021 पर चर्चा हुई। ये चर्चा तब हुई जब मैं भारत जोड़ो यात्रा में अपनी उपस्थिति के कारण सदन में उपस्थित नहीं हो सका था। हालांकि मैंने आज सुबह मंत्री के सामने अपनी आपत्तियां दोहराईं थीं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे कोई प्रभाव पड़ा है। अब एक कम-वांछनीय विधेयक कानून बन जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed