{"_id":"57fc15874f1c1b750a28dfa1","slug":"wife-stop-from-stealing-husband-gave-divorce","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीवी ने मोबाइल चोरी करने से रोका तो शौहर ने दिया तलाक, तलाक, तलाक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीवी ने मोबाइल चोरी करने से रोका तो शौहर ने दिया तलाक, तलाक, तलाक
ब्यूरो/अमर उजाला, हाफिजगंज (बरेली)
Updated Tue, 11 Oct 2016 05:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाक जैसे बेहद संजीदा मसले पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से लेकर सुप्रीम कोर्ट में बहस चल रही है। ऐसे में हाफिजगंज में तलाक का मसला सामने आया है जहां एक शौहर ने अपना अपराध छिपाने के लिए बीवी को तलाक दे दिया। जबकि बीवी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने शौहर को गलत रास्ते पर चलने से रोका था जोकि एक बीवी का फर्ज भी था।
विज्ञापन
हाफिजगंज कस्बे की रहने वाली शबनम की शादी को 22 साल से ज्यादा हो गए हैं। उसके चार बच्चे हैं। पति आजाद उर्फ मुकेश की गलत हरकतों से शबनम पहले से ही परेशान रहती थी। आए दिन वह चोरी के मामले में पकड़ा जाता था। शबनम हमेशा उसको गलत रास्ते पर चलने से रोकती थी और इसके एवज में उसको मिलते थे लात घूंसे। उसको अपनी पिटाई बर्दाश्त थी पर शौहर का गलत रास्ते पर चलना बर्दाश्त नहीं था।
विज्ञापन
रविवार को वो हुआ जो उसने शायद शादी के इतने सालों में सोचा भी नहीं होगा। पति पर फिर चोरी का इल्जाम लगा और शबनम हमेशा की तरह शौहर को समझाने लगी। जाहिल शौहर ने उसकी एक बात भी सुनना गवारा नहीं समझा और पहले उसको जमकर लातों घूसों से पीटा और फिर तलाक दे डाला। उसने तीन बार नहीं बल्कि दस बार शबनम को तलाक-तलाक कहा।
विज्ञापन
क्या शरीयत के हिसाब से वैध माना जाएगा
सुबह शबनम के मायके वालों ने आजाद को पकड़ा और पूछा कि उसने तलाक दिया है या नहीं तो उसने स्वीकर कर लिया कि हां, उसने तलाक दिया है। बाद में उन्होंने मौलाना से भी पूछा कि इन हालातों में तलाक देना क्या शरीयत के हिसाब से वैध माना जाएगा। मौलाना ने कहा कि अगर नशे में नहीं है तो तलाक माना जाएगा। बाद में आजाद को पकड़कर थाने लाया गया और शबनम ने पुलिस को तहरीर दी है।
रविवार को आजाद ने कस्बे के ही जमील अहमद की दुकान से मोबाइल चुराया था। जमील ने आजाद की जगह उसके बेटे मुश्ताक के खिलाफ तहरीर दी। जब पुलिस पहुंची तो वह भाग गया। बीवी को पता चला तो उसने आजाद को फटकारा और कहा कि अपना अपराध बेटे पर क्यों थोप रहे हो। अपनी गलती मानों और चोरी से तौबा करो। आइंदा चोरी मत करना। इतने में उसने बीवी को पीटना शुरू कर दिया और तलाक दे दिया।
रविवार को आजाद ने कस्बे के ही जमील अहमद की दुकान से मोबाइल चुराया था। जमील ने आजाद की जगह उसके बेटे मुश्ताक के खिलाफ तहरीर दी। जब पुलिस पहुंची तो वह भाग गया। बीवी को पता चला तो उसने आजाद को फटकारा और कहा कि अपना अपराध बेटे पर क्यों थोप रहे हो। अपनी गलती मानों और चोरी से तौबा करो। आइंदा चोरी मत करना। इतने में उसने बीवी को पीटना शुरू कर दिया और तलाक दे दिया।