फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wife of Hyderabad techie srinivas kuchibhotla who shot dead by American ask 'Do we belong here?'

'भारतीय इंजीनियर की पत्नी ने अमेरिका से पूछा - 'यहां रहना सुरक्षित है?'

Sat, 25 Feb 2017 03:39 PM IST
ब्रजेश उपाध्याय/ बीबीसी संवाददाता, वाशिंगटन
ब्रजेश उपाध्याय/ बीबीसी संवाददाता, वाशिंगटन Updated Sat, 25 Feb 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
Wife of Hyderabad techie srinivas kuchibhotla who shot dead by American ask 'Do we belong here?'
- फोटो : bbc

श्रीनिवास कुचीभोतला की निर्मम हत्या को 48 घंटे भी नहीं गुजरे थे जब उनकी विधवा सुनयना दुमाला ने अमेरिकी मीडिया के सामने आने का फैसला किया। मीडिया से बात करते हुए उनकी आंखें भरभरा उठती थीं। लेकिन उनका संदेश स्पष्ट था, बेबाक था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मुझे इस सरकार से जवाब चाहिए कि वो नफरत की बुनियाद पर हुई इस हिंसा को रोकने के लिए क्या करने जा रहे हैं।" उनका कहना था कि वो सिर्फ अपने पति के लिए नहीं बल्कि हर नस्ल के लोगों, एशियाई, अफ्रीकी, अमेरिकी, के लिए ये सवाल उठा रही हैं जिन्होंने अपने अपनों को इस तरह की हिंसा में खोया है।
विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया और सोशल मीडिया में बहुत लोगों ने इस हमले को राष्ट्रपति ट्रंप के आप्रवासियों के खिलाफ दिए गए बयानों से प्रेरित बताया है लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इस सोच को हास्यास्पद करार दिया है। स्थानीय पुलिस ने अभी तक इसे नस्लवादी हमले की श्रेणी में नहीं रखा है। उन्होंने कहा कि अखबारों में जब कहीं गोलीबारी की खबर छपती थी वो और उनके पति अक्सर बातें करते थे कि क्या अमेरिका में रहना सुरक्षित रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पति का जवाब होता कि अभी कुछ दिन और देखते हैं। सुनयना का कहना था, "मैं नहीं जानती हूं कि मैं उनकी मां को क्या जवाब दूंगी कि क्यों मैं उनके बेटे को नहीं बचा पाई।" श्रीनिवास कुचीवोतला अपने दोस्त आलोक मदासानी एक रेस्तरां में बैठे हुए थे जब एक गोरे अमरीकी ने उनपर गोली चलाई और अस्पताल में कुचीवोतला की मौत हो गई।

सुनयना का कहना था कि हमलावर ने बड़े गर्व से एक बार में जाकर कहा कि उसने दो मुसलमानों को गोली मार दी है। उनका कहना था, "उसने रंग के आधार पर कैसे ये फैसला किया? क्या रंग ये बताता है कि आदमी मुसलमान है, हिंदू है या इसाई? और जहां तक मैं अपने पति को जानती हूं वो भी ये चाहते कि इस मामले में इंसाफ हो।"


उन्होंने कहा कि वो यहां कि सरकार से यही कहेंगी कि उन्हें जब चाहें यहां आने की आजादी हो जिससे वो अपने पति का जो कामयाब होने का सपना था उसे पूरा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed