फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   wife killed her husband and buried him in the kitchen

खौफनाक: प्रेमी की मदद से पत्नी ने पति की हत्या कर किचन में दफनाया

Thu, 03 Jun 2021 04:30 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला,ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला,ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Jun 2021 04:30 AM IST
सार

  • 6 साल की बच्ची ने खोला मौत का राज
  • गोंडा के मूल निवासी था रहीस शेख

विज्ञापन
wife killed her husband and buried him in the kitchen
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया और उसे किचन में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। लेकिन 6 साल की बच्ची ने अपने पिता की मौत का राज खोल दिया। उसके बाद पत्नी और प्रेमी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


मुंबई के अपर पुलिस आयुक्त दिलीप सावंत ने बताया कि मृतक रहीस करामत अली शेख (28) उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मूल निवासी थे। साल 2012 में रईस की शाहिदा नामक युवती से शादी हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद दंपति मुंबई पश्चिमी उपनगर के दहिसर स्थित खान कंपाउंड में रह रहे थे। रईस दहिसर रेलवे स्टेशन के पास एक कपड़े की दुकान में सिलाई का काम करता था। जबकि पत्नी शाहिदा अपने छह साल की बच्ची और ढाई साल के बच्चे के साथ घर पर रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसका पड़ोस के अनिकेत उर्फ अमित विश्वकर्मा से अवैध संबंध हो गया। जब इसकी सूचना रईस को मिली तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी।

पुलिस के अनुसार 22 मई को रहीस ने शाहिदा को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसी दौरान पत्नी और प्रेमी ने मिलकर बच्ची के सामने ही चाकू से पति का गला रेत दिया। उसके बाद दोनों ने शव के चार टुकड़े कर किचन में गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया। शाहिदा ने बच्ची को धमकाया था कि अगर किसी को बताया तो तेरे पापा की तरह तुझे भी दफन कर दूंगी।

इस बीच रईस के एक मित्र ने दहिसर पुलिस को उसके गायब होने की शिकायत की। जबकि शाहिदा कहती रही के गोंडा से फोन आया था वह गांव चला गया है। इस बीच रहीस का भाई अनीस मुंबई आया तो छह साल की बेटी के जरिए उसे शाहिदा के प्रेम प्रसंग का पता चला। उसके बाद बच्ची की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस ने शाहिदा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके प्रेमी को आरे के जंगस से गिरफ्तार कर भादंसं की धारा 302,201, 177 और 34 के तहत मामला पंजीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed