पति ने शराब के नशे में तेल छिड़ककर पत्नी को जिंदा जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में पति ने पत्नी को मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। आग में झुलसी महिला ने किसी तरह तालाब में कूदकर जान बचाई। गंभीर हालत में महिला को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। जानकारी पर मायके वाले भी पहुंच गए। वहीं महिला ने मृत्यु पूर्व दिए बयान में पति पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया है।
फर्रुखाबाद के गांव फरीदपुर सैतरा निवासी राज किशोर ने भतीजी नीतू की शादी वर्ष 2002 में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी राजीव कुमार के साथ की थी। आरोप है कि 10 अक्तूबर को आरोपी पति ने शराब पीने के बाद बच्चों के सामने और मंदिर से पूजा कर घर लौटी पत्नी को डांटा। कुछ देर बाद जब नीतू खाना बनाने के लिए बैठी तभी पति ने बोतल में रखे मिट्टी के तेल को उस पर पीछे से उडे़ल दिया।
शराब के नशे में तीसरी बार राजीव तीली जला पाया और आग लगा दी। आग ने जब तेजी पकड़ी तो परिवारीजनों को दिखाने के लिए आग बुझाने का नाटक करने लगा। जल रही महिला घर के बाहर स्थित तालाब में कूद गई। परिवारीजनों ने उसे बाहर निकालने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
देवर ने किया था बचाने का प्रयास
वहां गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर कर दिया गया। मृतका के परिवारीजनों को तीन दिन बाद घटना की जानकारी हो सकी। सभी सैफई पहुंचे और नीतू की हालत देखकर उसे आगरा ले गए। वहां शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। शनिवार को थाने पहुंचे परिवारीजनों ने पति पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
मोहल्ला गाड़ीवान में शराबी पति ने जब पत्नी को आग लगाई तब देवर ने भाभी को बचाने के लिए दरवाजे को तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। यह बात खुद मृतका ने मौत से पहले दिए गए बयान में कही है। भाभी को बचाते समय देवर भी बुरी तरह से झुलस गया था।