फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   wife and mother of martyr Inspector akhtar raised question on death of police personnels in up

शहीद दरोगा अख्तर की मां-पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आखिर साजिशन कब तक मरते रहेंगे वर्दी में बेटे

Sun, 05 Jun 2016 04:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 05 Jun 2016 04:14 AM IST
विज्ञापन
wife and mother of martyr Inspector akhtar raised question on death of police personnels in up
शहीद अख्तर अली की फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा

 मथुरा में कथित सत्याग्रहियों के हमले में शहीद दो पुलिस अफसरों की शहादत पर दादरी में बदमाशों से मुठभेड़ में मारे गए दरोगा अख्तर खान की मां-बीवी ने चुप्पी तोड़ी है। सीधा-सीधा आरोप लगाया है कि इन दोनों को भी अख्तर की तरह साजिश के तहत मरवाया गया है। अख्तर की हत्या का आरोप साथी दरोगा पर मढ़ा, जबकि इन दोनों की हत्या में सरकारी लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। आज तक मुआवजा न मिलने से आहत मां-पत्नी की मानें तो परिवार तंगहाली से जूझ रहा है। बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे। हमें जांच से दूर रखा जा रहा है।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत नगला पटवारी निवासी शहीद दरोगा अख्तर खान की पत्नी रजिया व मां रहीसन ने कहा कि अख्तर खान की हत्या में साथी दरोगा सलीम की भूमिका पहले ही दिन से संदिग्ध रही है। इस मामले की जांच अगर सीबीआई कराई जाए तो दूध का दूध पानी हो जाएगा। अख्तर को साजिश के तहत मरवाया गया है। उन्होंने कहा कि आज तक हमें सरकार के स्तर से हुई 20 लाख रुपये के मुआवजे की घोघणा के बाद एक रुपया नहीं मिला। हमने एक करोड़ मांग था। मगर घोषणा 20 लाख हुई और वह भी मिली नहीं है। हमें जांच से भी दूर रखा जा रहा है। हकीकत हमें नहीं बताई जा रही है। इसके चलते दिव्यांग बेटी सहित दोनों बेटों का लालन-पालन भी मुश्किल होने लगा है।
विज्ञापन


बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे। आर्थिक तंगी के चलते परिवार का हाल बेहाल है। मां ने कहा कि बड़े बेटे अनस की उम्र 11 साल है। सरकार पांच साल का समय दे रही है। हमें दस साल का समय दिया जाए।  मां का तो यहां तक कहना है कि मथुरा की घटना भी लापरवाही और साजिश के तहत हुई है। अगर सरकारी मशीनरी की लापरवाही न होती तो दो मां के बेटे मुकुल द्विवेदी व संतोष कुमार की शहादत न होगी। बता दें कि 25 अप्रैल को दादरी में तैनात दरोगा की बदमाशों से मुठभेड़ में मौत हुई थी। पहले ही दिन इस मामले में इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उन्हें हटाया गया था। परिवार तभी से प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed