{"_id":"6aae5e9548a7d238390adb7d","slug":"slapping-a-woman-in-hyderabad-proves-costly-home-guard-loses-job-telangana-dgp-orders-dismissal-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को थप्पड़ मारना पड़ा भारी: होमगार्ड को नौकरी से धोना पड़ा हाथ, डीजीपी ने दिया बर्खास्त करने का निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला को थप्पड़ मारना पड़ा भारी: होमगार्ड को नौकरी से धोना पड़ा हाथ, डीजीपी ने दिया बर्खास्त करने का निर्देश
Sat, 19 Sep 2026 03:39 PM IST
प्रशांत तिवारी
एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Sat, 19 Sep 2026 03:39 PM IST
सार
हाफिजपेट रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ कथित मारपीट और उसे बाल पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद तेलंगाना पुलिस के होमगार्ड आनंद को गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद डीजीपी ने उसे नौकरी से हटाने और उसके खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
अमर उजाला ग्राफिक्स
- फोटो : अमर उजाला/ एएनआई
विस्तार
हैदराबाद के हाफिजपेट रेलवे स्टेशन के बाहर एक महिला के साथ मारपीट और बाद में उसके बाल पकड़कर घसीटने के आरोप में तेलंगाना पुलिस के होमगार्ड आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो में होमगार्ड को कथित तौर पर महिला के साथ मारपीट करते और उसे बाल पकड़कर घसीटते हुए देखा गया। मामले में मियापुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आनंद को हिरासत में ले लिया है। उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
दक्षिण मध्य रेलवे ने की घटना की जांच
दक्षिण मध्य रेलवे ने बताया कि हाफिजपेट रेलवे स्टेशन पर सामने आई घटना की जांच की गई। जांच में संबंधित कर्मी की पहचान तेलंगाना राज्य पुलिस के होमगार्ड के रूप में हुई, जिसे हाफिजपेट रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था। घटना के बाद उसे आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तेलंगाना राज्य पुलिस विभाग में वापस भेज दिया गया।
वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान
महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। वीडियो में हाफिजपेट रेलवे स्टेशन के पास एक होमगार्ड महिला को कथित तौर पर थप्पड़ मारते और बाद में उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर पुलिस की भूमिका और कार्रवाई पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
साइबराबाद पुलिस कमिश्नर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की
साइबराबाद पुलिस कमिश्नर ने वीडियो बयान जारी कर बताया कि रेलवे स्टेशन पर महिला से मारपीट के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ काम कर रहे होमगार्ड आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और न्यायिक रिमांड के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, आनंद को होमगार्ड के पद से भी हटा दिया गया है और उसका नाम होमगार्ड के रिकॉर्ड से काटने की कार्रवाई की जाएगी।
'ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं'
तेलंगाना के डीजीपी सीवी आनंद ने भी मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का ऐसा व्यवहार, चाहे उनका पद या रैंक कुछ भी हो और परिस्थिति कैसी भी रही हो, स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस व्यवहार को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि यह पुलिसकर्मियों को दिए गए निर्देशों और प्रशिक्षण की पूरी तरह अनदेखी है।
रेलवे पुलिस में प्रतिनियुक्ति पर था होमगार्ड
डीजीपी सीवी आनंद ने बताया कि जांच में सामने आया है कि संबंधित होमगार्ड तेलंगाना पुलिस के स्थानीय थाने के साथ नहीं, बल्कि रेलवे पुलिस बल में प्रतिनियुक्ति पर तैनात था। उन्होंने कहा कि होमगार्ड को सेवा से हटाया जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। डीजीपी ने साइबराबाद पुलिस कमिश्नर को मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: 18 माह के बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला: मासूम के चेहरे को नोचा, आईसीयू में भर्ती: CCTV में कैद दर्दनाक घटना
मियापुर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
मामले में मियापुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर होमगार्ड आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद अदालत के निर्देश के अनुसार आगे की प्रक्रिया होगी।