फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why should the President inaugurate the new Parliament House? AAP Leader Raghav Chadha gave 10 reasons

New Parliament Building: क्यों नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए? राघव चड्ढा ने बताए 10 कारण

Wed, 24 May 2023 09:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 24 May 2023 09:16 PM IST
सार

इस राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा ने ट्विटर पर इसकी वजह बताई। उन्होंने 10 कारण बताए गए हैं कि भारत के राष्ट्रपति को नई संसद का उद्घाटन क्यों करना चाहिए।

विज्ञापन
Why should the President inaugurate the new Parliament House? AAP Leader Raghav Chadha gave 10 reasons
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर लगातार सियासी बवाल मचा हुआ है। कई राजनीतिक दलों ने 28 मई को होने वाले समारोह का बहिष्कार किया है। इसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल है। राजनीतिक दलों का मानना है कि भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए। ऐसे में पीएम मोदी का नए संसद भवन का उद्घाटन करना राष्ट्रपति का अपमान है। इसलिए एक के बाद एक राजनीतिक दल समारोह का बहिष्कार करते जा रहे हैं। इस राज्यसभा सांसद और पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा ने ट्विटर पर इसकी वजह बताई। उन्होंने 10 कारण बताए गए हैं कि भारत के राष्ट्रपति को नई संसद का उद्घाटन क्यों करना चाहिए...

विज्ञापन


ये हैं वह 10 कारण

  1. भारत का राष्ट्रपति सर्वोच्च पद पर आसीन होता है। 
  2. संविधान के अनुसार राष्ट्रपति राष्ट्र के प्रमुख हैं।
  3. हर एक्जीक्यूटिव कार्यवाही राष्ट्रपति के नाम पर की जाती है। 
  4. राष्ट्रपति भारत के प्रथम नागरिक होते हैं। वे भारत की शक्ति, एकता और अखण्डता के प्रतीक हैं।
  5. राष्ट्रपति और दो सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) से संसद बना हुआ है। 
  6. सारी एक्सिक्यूटिव पावर राष्ट्रपति में निहित होती है। राष्ट्रपति हर वर्ष सत्र के आरम्भ में सदन को सम्बोधित भी करते हैं। 
  7. विज्ञापन
  8. दोनों सदनों में पास किया हुआ बिल बिना राष्ट्रपति की अनुमति के बिना अधिनियम नहीं बन सकता। 
  9. प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं। 
  10. राष्ट्र का प्रमुख होने की वजह से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के मुकाबले एक ऊंचे पद पर होते हैं, जबकि प्रधानमंत्री केवल कार्यकारी प्रमुख होते हैं। 
  11. विज्ञापन
    विज्ञापन
  12. सभी पार्टियां संविधान की रक्षा के लिए राष्ट्रपति की तरफ ही देखती हैं, क्योंकि उन्हीने संविधान के रक्षा की शपथ ली हुई है।




संजय सिंह ने कही थी यह बात
इससे पहले आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि संसद भवन के उद्घाटन समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू जी को आमंत्रित न करना उनका घोर अपमान है। यह भारत के दलित आदिवासी और वंचित समाज का अपमान है। पीएम मोदी की ओर से महामहिम राष्ट्रपति को आमंत्रित नही करने के विरोध में आम आदमी पार्टी उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी।

28 मई को होगा नए संसद भवन का उद्घाटन 
28 मई को दोपहर 12 बजे पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उद्घाटन के अवसर पर बधाई संदेश जारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed