रुपया क्यों हो रहा कमजोर? मंत्री गोयल ने बताई वजह, मजबूती के लिए बताया सरकार का ये प्लान
केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, सरकार निर्यात बढ़ाने, आयात पर निर्भरता कम करने और भारत में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
विस्तार
केंद्रीय मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है सरकार रुपये की विनिमय दर में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करती। रुपये की कीमत बाजार की स्थिति और वैश्विक परिस्थितियों के आधार पर तय होती है। हालांकि, सरकार निर्यात बढ़ाने, आयात पर निर्भरता कम करने और भारत में निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुएकेंद्रीय मंत्री ने कहा, पिछले दो तीन दिनों में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ है। यह पूरी तरह बाजार आधारित प्रक्रिया है। शुक्रवार को रुपया लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ 95.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप को इसकी वजह माना जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, सरकार निर्यात बढ़ाने, आयात पर निर्भरता कम करने और भारत में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में नौ मुक्त व्यापार समझौते पूरे किए गए हैं। इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने, छोटे अपराधों को गैर-आपराधिक बनाने और सप्लाई चेन में जरूरी वस्तुओं के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने जैसे कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ये सभी प्रयास भारत के औद्योगीकरण को मजबूती देने में मदद करेंगे। ये सभी प्रयास भारत के औद्योगीकरण को मजबूती देने में मदद करेंगे।