फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   why pakistani national seema haider on security agencies radar, here are the allegations about her

Seema Haider: पहले 'इश्क' अब एटीएस से सीमा का सामना, आखिर एजेंसियों की रडार पर क्यों पाकिस्तानी महिला?

Tue, 18 Jul 2023 04:38 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 18 Jul 2023 04:38 PM IST
सार

Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा और नोएडा निवासी सचिन पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी प्रेम कहानी की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। यूपी एटीएस सीमा हैदर, सचिन मीणा और सचिन के पिता नेत्रपाल से पूछताछ कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पूछताछ जरूरी है।  

विज्ञापन
why pakistani national seema haider on security agencies radar, here are the allegations about her
सीमा हैदर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

इन दिनों पाकिस्तान की सीमा गुलाम हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी सुर्खियों में है। दोनों के बीच PUBG खेलते वक्त इश्क हुआ। ये इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव पहुंच गईं। इसी महीने की चार तारीख को सचिन और उनके पिता नेत्रपाल के साथ सीमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद भी सीमा समेत अन्य की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब उत्तर प्रदेश पुलिस का आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) पूछताछ कर रहा है। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं सीमा हैदर? किस वजह से चर्चा में आईं सीमा? इस मामले में अभी क्या हो रहा है? आखिर सीमा पुलिस की राडार पर क्यों हैं?

विज्ञापन

why pakistani national seema haider on security agencies radar, here are the allegations about her
सचिन, सीमा - फोटो : सोशल मीडिया

पहले जानते हैं आखिर कौन हैं सीमा? 
सीमा हैदर एक पाकिस्तानी महिला है जो सिंध प्रांत की निवासी हैं। 27 वर्षीय सीमा का पूरा नाम सीमा गुलाम हैदर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा अपनी पहली शादी के बाद पति गुलाम हैदर के साथ कराची में रह रहीं थीं। उनका दावा है कि उनके पति ने उन्हें फोन पर तलाक दे दिया था और अब वो संपर्क में नहीं है। जानकारी के मुताबिक, सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर सऊदी अरब में काम करते हैं। सीमा फिलहाल ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के सचिन मीणा के साथ रह रहीं हैं। सीमा ने इस साल की शुरुआत में अपनी दूसरी शादी सचिन के साथ नेपाल के काठमांडू में की थी और हिंदू धर्म अपना लिया था।

why pakistani national seema haider on security agencies radar, here are the allegations about her
पुलिस की गिरफ्त में सीमा हैदर और सचिन - फोटो : अमर उजाला

किस वजह से चर्चा में आईं सीमा? 
सीमा और सचिन पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी प्रेम कहानी की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, दोनों के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा इसी साल 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गईं थीं। उनके साथ उनके चारों बच्चे भी आए हैं। सभी रबूपुरा के आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को चार जुलाई को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था। हालांकि, सात जुलाई को नोएडा की एक अदालत ने सीमा समेत अन्य आरोपियों को जमानत दे दी। 

विज्ञापन

why pakistani national seema haider on security agencies radar, here are the allegations about her
सीमा और सचिन - फोटो : अमर उजाला

सीमा मामले में अभी क्या हो रहा है? 
एटीएस सीमा हैदर, सचिन मीणा और सचिन के पिता नेत्रपाल से लगातार पूछताछ कर रही है। एटीएस ने सोमवार को सीमा हैदर, सचिन मीणा और सचिन के पिता नेत्रपाल से पूछताछ की थी। हालांकि, पूछताछ के बाद सीमा और सचिन के पिता को एटीएस की टीम देर रात सचिन के घर पर छोड़कर चली गई थी। एटीएस की टीम ने सचिन को नहीं छोड़ा था। पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार सुबह यानि आज करीब पौने नौ बजे सीमा हैदर और सचिन के पिता नेत्रपाल समेत दोनों को एटीएस की टीम फिर से साथ ले गई। आज भी सीमा और सचिन से नोएडा सेक्टर 58 में एटीएस सेंटर में पूछताछ की जा रही है।

why pakistani national seema haider on security agencies radar, here are the allegations about her
सीमा और सचिन - फोटो : अमर उजाला

वह रडार पर क्यों हैं?
यूपी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पूछताछ जरूरी है। अधिकारी ने सीमा के बारे में फैलाई जा रही तमाम अफवाहों की ओर इशारा किया। उन पर लगातार पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगाया जा रहा है।

गौतमबुद्ध नगर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी ने कहा, 'प्रोटोकॉल के अनुसार, यूपी एटीएस ने स्थानीय ग्रेटर नोएडा पुलिस को सूचित किया कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडी चिंताओं के संबंध में हैदर, सचिन और नेत्रपाल से पूछताछ करेंगे। जब पिछले दिनों गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था, तो हमने केंद्रीय एजेंसियों और उत्तर प्रदेश आतंकवाद विरोधी दस्ते को सतर्क कर दिया था। इसलिए, वे प्रक्रिया के अनुसार अपनी ओर से जांच कर रहे हैं।'

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए सीमा ने अपने जासूस होने के आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था, ऐसी कोई बात नहीं। आखिरकार सच्चाई सामने आ ही जाएगी। अगर यह सच होता तो मैं अपने मासूम बच्चों के साथ नहीं, बल्कि अकेले भारत आती।'

why pakistani national seema haider on security agencies radar, here are the allegations about her
फोन पर धमकी - फोटो : अमर उजाला

धमकी वाले फोन कॉल की जांच
12 जुलाई को मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। इसमें सीमा हैदर के पाकिस्तान नहीं लौटने पर 26/11 जैसे आतंकी हमले की चेतावनी दी गई। फिलहाल धमकी भरे कॉल की जांच मुंबई पुलिस कर रही है।

वहीं हिंदू संगठन गौ रक्षा हिंदू दल ने हाल ही में सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस नहीं भेजे जाने पर आंदोलन शुरू करने की धमकी दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने आरोप लगाया, 'हम एक गद्दार देश की महिला को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर सीमा हैदर जल्द देश नहीं छोड़ती हैं, तो हम आंदोलन शुरू करेंगे। नागर ने आरोप लगाया कि सीमा पाकिस्तानी जासूस हो सकती है और भारत के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

why pakistani national seema haider on security agencies radar, here are the allegations about her
शहबाज शरीफ - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आने से उठ रहे सवाल?
सीमा पाकिस्तान की महिला हैं लेकिन अभी तक पाकिस्तान की ओर से उनको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस स्थिति में सीमा को लेकर कई आशंकाएं पैदा हो रही हैं। कई पूर्व सैन्य अफसरों ने कहा है कि सीमा हैदर की बोलचाल और गतिविधियां संशय पैदा करती हैं। यहां आईएसआई एजेंट के सक्रिय होने की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस बीच, स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट्स में दावा किया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने कहा कि सीमा हैदर ने केवल प्यार के कारण एक भारतीय व्यक्ति (सचिन मीणा) से शादी करने के लिए देश छोड़ा, क्योंकि अभी तक कोई अन्य कारण/मकसद सामने नहीं आया है। रिपोर्ट शहबाज शरीफ सरकार को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed