फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why no action against cruise drugs party organisers? Nawab Malik

Cruise Drugs Case: नवाब मलिक ने वानखेड़े को फिर घेरा, कहा- पिक्चर अभी बाकी है...

Thu, 28 Oct 2021 07:06 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Thu, 28 Oct 2021 07:06 PM IST
सार

नवाब मलिक ने पूछा कि बिना अनुमति के इतनी बड़ी पार्टी कैसे आयोजित की गई? अब तक आयोजकों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? 

विज्ञापन
Why no action against cruise drugs party organisers? Nawab Malik
समीर वानखेड़े और नवाब मलिक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

क्रूज ड्रग्स केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज आर्यन खान को जमानत दे दी। इसी के साथ एनसीपी नेता व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को फिर से निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट किया- पिक्चर अभी बाकी है। इससे पहले उन्होंने सवाल उठाया था कि अब तक क्रूज पार्टी आयोजकों पर एनसीबी ने कार्रवाई क्यों नहीं की है। 

विज्ञापन


आयोजकों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
क्रूज ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक का एनसीबी पर आरोपों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को नवाब मलिक ने सवाल उठाया कि अभी तक क्रूज पार्टी के आयोजकों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। उन्होंने दावा किया कि क्रूज पार्टी का एक आयोजक एनसीबी के मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का मित्र था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



दाढ़ी वाला शख्स वानखेड़े का दोस्त 
मलिक ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि दाढ़ी वाला एक व्यक्ति, जो क्रूज पर मौजूद था फैशन टीवी का प्रमुख है, जिसने कॉर्डेलिया क्रूज पर ड्रग्स पार्टी का आयोजन किया था। एनसीबी पहले ही दावा कर चुकी है कि क्रूज पर एक रेव पार्टी की योजना बनाई गई थी। मलिक ने पूछा, बिना अनुमति के इतनी बड़ी पार्टी कैसे आयोजित की गई? फैशन टीवी के भारत प्रमुख और समीर वानखेड़े के दोस्त काशिफ खान के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

उन्होंने वानखेड़े और काशिफ खान के संबंधों पर भी सवाल उठाए। मलिक ने पूछा कि वानखेड़े ने उनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? मुझे समीर वानखेड़े से इन सवालों के जवाब की उम्मीद है। 


आयोजकों ने नहीं ली थी पुलिस से अनुमति
इससे पहले मलिक ने बुधवार को कहा था कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स पार्टी के आयोजक फैशन टीवी ने महाराष्ट्र पुलिस या राज्य के गृह विभाग से कोई अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने सीधे शिपिंग निदेशालय से अनुमति प्राप्त की थी जो केंद्रीय बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत आता है। मंत्री ने यह भी दावा किया था कि एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया का एक सदस्य भी इसी क्रूज पर मौजूद था। उन्होंने पूछा कि वह कैसे आजाद घूम रहा था जबकि कुछ अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। 


वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की एक टीम ने 2 अक्टूबर को मुंबई तट पर क्रूज जहाज पर छापा मारा था और ड्रग्स जब्त करने का दावा किया था। एजेंसी ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed