{"_id":"57822a8e4f1c1b446c7fc458","slug":"why-kashmeer-valley-is-ignite-every-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"रह रहकर क्यों सुलग रही है कश्मीर घाटी?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रह रहकर क्यों सुलग रही है कश्मीर घाटी?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Jul 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल के कुख्यात आतंकी बुरहान वाणी को मुठभेड़ में मार गिराना बेशक सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा हो लेकिन यह भी सच है इसके चलते पहले से ही अशांत चल रही कश्मीर घाटी अचानक एक बार फिर सुलग उठी है। राज्य का एक हिस्सा तो पूरी तरह हिंसक भीड़ और असामाजिक तत्वों के हवाले है।
विज्ञापन
बुरहान की मौत पर प्रदर्शन कर रहे लोग और सुरक्षाबल पूरी तरह आमने सामने हैं, भीड़ का निशाना सुरक्षाबल और सरकारी मशीनरी है। जानकारों की मानें तो घाटी के हालात एक बार फिर 2010 की ओर लौटते दिख रहे हैं जब 150 से ज्यादा लोगों की मौत महीनों तक चले हिंसक प्रदर्शनों में हो गई थी।
विज्ञापन
दूसरी ओर कश्मीर की इस अशांति का खामियाजा वहां की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है इसके चलते सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठने लगे हैं। सवाल राज्य सरकार पर भी है और केंद्र सरकार पर भी। सवाल ये भी है कि क्या सरकारें जनता के मिजाज को भांपने और भावी हालातों को समझने में हर बार चूक कर बैठती हैं। जिसके चलते करोडों की सरकारी संपति को तो नुकसान पहुंचता ही है लाखों लोगों को भी अनजानी दहशत के चलते घरों में कैद रहने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण सवाल ये है क्या सरकार को ऐसे प्रदर्शनों और परिस्थिति से और सख्ती से निपटना चाहिए या राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर इस समस्या का हल तलाशना चाहिए। आप भी रखिए इस पर अपनी राय।