विपक्ष पर बरसे अमित शाह, नागरिकता कानून पर क्यों फैलाया जा रहा है झूठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित शाह ने कहा, विपक्ष संशोधित नागरिकता कानून पर झूठ क्यों फैला रहा है? मैं फिर कहना चाहता हूं कि सीएए के जरिए किसी मुस्लिम या अल्पसंख्यक की नागरिकता नहीं ली जाएगी क्योंकि ये कानून नागरिकता देने का है, लेने का नहीं।
Union Home Minister Amit Shah in Bhubaneswar: Why is opposition lying about Citizenship Amendment Act (CAA)? I here again repeat that citizenship of any Muslim or minority will not be taken away through CAA, because it is an Act to give citizenship not to take it away. pic.twitter.com/DmoDnFfj14
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 28, 2020
शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पूर्वी भारत के विकास के दरवाजे खोले, कांग्रेस पिछले 55 साल में जो करने में विफल रही, उसे हमने पांच साल में कर दिया। अमित शाह ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नागरिकता कानून पर लोगों को उकसा कर दंगे करवा रहा है। उन्होंने सीएए के समर्थन में आयोजित भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, 'विपक्ष के लोग संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भ्रांति फैला रहे हैं कि संशोधित नागरिकता कानून से मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी।'
शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 70 सालों से लटके कुछ मसलों का समाधान किया है जिसमें अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाना शामिल है। उन्होंने कहा कि मोदी अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल में एक बहुत बड़ी योजना लाए हैं, जिसके तहत 2024 तक देश के हर घर में नल से स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाना है।
गृह मंत्री ने कहा, 'लोकसभा चुनाव के बाद मैं पहली बार ओड़िशा आया हूं। मैं भाजपा की तरफ से आपको धन्यवाद देता हूं कि आपने 8 सीटों पर हमे विजय दिलाई।'