फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why harass the poor woman, Ghulam Nabi felt pity for questioning Sonia

सोनिया पर आजाद को तरस: 'बेचारी को क्यों परेशान कर रहे हो, जंग में महिला और बीमार पर हाथ नहीं उठाते'

Wed, 27 Jul 2022 03:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 27 Jul 2022 03:04 PM IST
सार

आजाद ने कहा कि  जब राहुल गांधी से पांच दिन कई घंटों तक पूछताछ की गई, तो फिर उसी मामले में सोनिया जी को बुलाने के लिए क्या जरूरत थी?  राहुल जी जवान हैं, लेकिन सोनिया जी कुछ वर्षों से बीमार भी हैं।

विज्ञापन
Why harass the poor woman, Ghulam Nabi felt pity for questioning Sonia
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद। - फोटो : एएनआई

विस्तार

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी ने आज तीसरी बार घंटों पूछताछ की। इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को तरस आ गया। आजाद ने सोनिया गांधी का बचाव करते हुए ईडी से कई सवाल किए हैं। उन्होंने कहा, 'बेचारी महिला को क्यों परेशान किया जा रहा है?'

विज्ञापन

सोनिया गांधी से कांग्रेस द्वारा प्रवर्तित कंपनी यंग इंडियन में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ईडी द्वारा आज तीसरी बार लंबी पूछताछ की गई। यह कंपनी नेशनल हेराल्ड अखबार की मालिक है। 
विज्ञापन

वर्षों से कौनसे कागजात खंगाल रहे हैं?
बुधवार को आजाद ने मीडिया से चर्चा में कहा, 'नेशनल हेराल्ड से जुड़े कौन से कागजात हैं जिनकी कई वर्षों से जांच की जा रही है? एक समय में यह भी कहा गया था कि इस मामले में कुछ नहीं है। फिर राहुल गांधी जी से पांच दिनों तक पूछताछ क्यों की गई?' उन्होंने कहा कि मेरे समझ में नहीं आया कि जब मामला एक है, परिवार एक है, जब राहुल गांधी से पांच दिन कई घंटों तक पूछताछ की गई, तो फिर उसी मामले में सोनिया जी को बुलाने के लिए क्या जरूरत थी? राहुल जी जवान हैं, लेकिन सोनिया जी की उम्र काफी है, (वह) पिछले कुछ वर्षों से बीमार भी हैं।' आजाद ने कहा कि इतने वर्षों से संगठन और एक राजनीतिक परिवार में रहने के कारण सोनिया जी ने भले ही राजनीतिक जानकारी हासिल की है, लेकिन इन सब तकनीकी बातों के बारे में वह कैसे जानेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद ने दी जंग के नियमों की दुहाई
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आजाद ने कहा, 'आपके पास कागज हैं तो आपने राहुल गांधी जी से लंबी पूछताछ की, वही काफी है। पहले जंग होती थी तो बादशाह की तरफ से हिदायत होती थी कि महिला और बीमार पर हाथ नहीं उठाना। यह हमारी परंपरा रही है। ईडी को ध्यान रखना चाहिए कि सोनिया जी को बार-बार बुलाना ठीक नहीं है...सोनिया जी की सेहत के साथ खेलना अच्छा नहीं है।'  उन्होंने कहा कि मैं सरकार व ईडी से आग्रह करता हूं कि वह सोनिया गांधी की हालत को देखते हुए उन्हें तलब न करे।


राहुल समेत 50 सांसद हिरासत में लिए गए थे
सोनिया गांधी को हाल ही में कोविड भी हुआ था। वे पहले से अन्य बीमारियों से भी जूझ रही हैं। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष से ईडी ने दो बार में कुछ छह घंटे पूछताछ की थी। इसके विरोध में देशभर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। दिल्ली में राहुल गांधी समेत 50 कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed