फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why driver of Karnataka Express not give horn despite turn many questions being raised Jalgaon train accident

Train Accident: टर्न के बावजूद कर्नाटक एक्सप्रेस के ड्राइवर ने क्यों नहीं दिया हॉर्न? हादसे के बाद उठ रहे सवाल

Thu, 23 Jan 2025 12:29 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 23 Jan 2025 12:29 PM IST
सार

भुसावल रेलवे डिवीजन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि, जिस जगह पर दुर्घटना हुई, वहां शॉर्प टर्न था, इसलिए यात्रियों को दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन के बारे में पता ही नहीं चला। रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पुष्पक एक्सप्रेस में अलार्म चेन पुलिंग की गई थी।

विज्ञापन
Why driver of Karnataka Express not give horn despite turn many questions being raised Jalgaon train accident
जलगांव ट्रेन हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। पचोरा के पारधाड़े स्टेशन के पास पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद अफरातफरी मच गई। इससे बेचैन यात्रियों ने चेन पुलिंग की और ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया। इसके बाद यात्री दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में अब तक 11 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


हादसे के कुछ देर बाद रवाना हुईं दोनों ट्रेनें
घटना की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि, घटना के बाद कुछ देर तक दोनों ही ट्रेन में अफरातफरी मच गई। हालांकि, बाद में स्थिति को नियंत्रण में लाकर दोनों ट्रेन को स्टेशन से रवाना कर दिया गया। इस पूरे हादसे में 11 लोगों के मरने और 40 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की शिकार ट्रेन 12629 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी। वहीं, पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। 
विज्ञापन

 
इस कारण घबरा गए होंगे यात्री
भुसावल रेलवे डिवीजन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि, जिस जगह पर दुर्घटना हुई, वहां शॉर्प टर्न था, इसलिए यात्रियों को दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन के बारे में पता ही नहीं चला। रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पुष्पक एक्सप्रेस में अलार्म चेन पुलिंग की गई थी। उन्होंने बताया कि धुएं से यात्री घबरा गए होंगे, जिसके कारण उन्होंने चेन खींची और एक साथ ट्रेन से बाहर कूद गए। ट्रेन के यात्रियों का कहना था कि, हादसा दोपहर 3.30 से 4 बजे के बीच हुआ था। इसी दौरान आग लगने की अफवाह फैल गई थी। इसके बाद कुछ लोग ट्रेन से कूद गए। इसी दौरान सामने से कर्नाटक एक्सप्रेस आ रही थी, जिसने कई लोगों को कुचल दिया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने ये भी दावा किया है कि सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने हॉर्न तक नहीं दिया।अगर हॉर्न दिया होता तो यात्री अलर्ट हो जाते। इतना बड़ा हादसे होते होते टल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मिनट में एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन मौके पहुंची
सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल डी. नीला ने कहा, 'पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन के सिर्फ एक कोच के लोग ही नीचे उतरे थे। हादसे की सूचना मिलने के 20 मिनट के भीतर रेलवे की एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को मौके पर भेजा गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।


पूर्वोत्तर रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर 8957409292 जारी किया
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर 8957409292 जारी किया है। जिस पर रेल यात्रियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। वहीं हादसे पर उत्तर प्रदेश सरकार ने यात्रियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले पर खुद सीएम योगी ने संज्ञान लिया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।उत्तर प्रदेश से जुड़े यात्रियों के के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इधर, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश दत्तात्रेय महाजन ने मीडिया से बाततीच में कहा कि घटना बेहद दुखद है।उन्होंने कहा कि वो कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed