फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why does Covid19 come through Kerala and Maharashtra, will the corona third wave also come from here

सवाल: केरल और महाराष्ट्र के रास्ते क्यों आता है कोरोना, क्या तीसरी लहर भी यहीं से आएगी?

Thu, 15 Jul 2021 03:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Jul 2021 03:36 PM IST
सार

लगातार तीन दिनों से कोरोना के मामले में वृद्धि ने फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जिसके बाद से अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं केरल और महाराष्ट्र के रास्ते कोरोना की तीसरी लहर तो दस्तक नहीं दे रही है।

विज्ञापन
Why does Covid19 come through Kerala and Maharashtra, will the corona third wave also come from here
कोरोना संकट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में पिछले तीन दिन के दौरान कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए। 12 जुलाई को देश में 31 हजार नए मामले मिले तो 13 जुलाई को इनकी संख्या 38 हजार पहुंच गई। इसके बाद 14 जुलाई को 41 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ गए, जिससे खौफ पसरने लगा है। कोरोना के नए मामलों पर गौर करें तो पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा केरल में एक बार फिर संक्रमण फैल रहा है। अहम बात यह है कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर की शुरुआत सबसे पहले केरल से हुई थी, जिसके बाद संक्रमण ने महाराष्ट्र को अपनी चपेट में ले लिया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कोरोना केरल और महाराष्ट्र के रास्ते क्यों आता है? क्या महामारी की तीसरी लहर भी इन दोनों राज्यों से एंट्री करेगी?

विज्ञापन


कैसे हैं ताजा हालात?
गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 41 हजार 806 नए मरीज मिले। 13 जुलाई को यह आंकड़ा 38 हजार 792 पर था और 12 जुलाई को 31 हजार 443 पर। इस दौरान केरल में भी कोरोना का ग्राफ चढ़ता नजर आया। यहां 12 जुलाई को कोरोना के 7798 नए मामले दर्ज किए गए, जो 13 जुलाई को बढ़कर 14539 हो गए। वहीं, 14 जुलाई को भी इनमें इजाफा हुआ और 15637 नए केस सामने आए। इस दौरान मौतों की संख्या भी 100, 124 और 128 दर्ज की गई। उधर, महाराष्ट्र में भी पिछले तीन दिन के दौरान कोरोना के मामलों में उछाल आया है। यहां 12 जुलाई को  7,603, 13 जुलाई को 7,243 और 14 जुलाई को 8,602 नए मामले सामने आए। 
विज्ञापन


इन दोनों राज्यों में संक्रमण ज्यादा क्यों?
विशेषज्ञों के मुताबिक, महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के मामलों के बढ़ने के अपने-अपने कारण हैं। दरअसल, महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे राज्य की जनसंख्या और कोरोना नियमों की अनदेखी को बताया जाता है। यह समस्या कोरोना की दोनों लहरों के दौरान देखी गई। उधर, पहली लहर के दौरान केरल में कोरोना के मामले सबसे पहले नजर आए, जिसके लिए विदेश से आने वालों को जिम्मेदार ठहराया जाता है। उस वक्त राज्य सरकार ने हालात पर बखूबी काबू पाया था, लेकिन दूसरी लहर के दौरान महामारी बेकाबू हो गई। इसके पीछे की असल वजह विधानसभा चुनाव बताए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या दोनों राज्यों में हुआ तीसरी लहर का आगाज?
कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञ तमाम दावे कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि महामारी की तीसरी लहर अक्तूबर-नवंबर के दौरान आएगी। वहीं, कुछ वैज्ञानिक तीसरी लहर की दस्तक का दावा कर चुके हैं। इस बीच केरल और महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के नए मामलों ने एक बार फिर दहशत बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed