फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why did the Indian army choose Naushra to answer to Pakistan? 5 Reasons

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जवाब देने को नौशेरा ही क्यों चुना? 5 वजहें

Tue, 23 May 2017 04:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Tue, 23 May 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
Why did the Indian army choose Naushra to answer to Pakistan? 5 Reasons
पाकिस्तान ने इस साल अब तक 71 सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं हो चुकी है। इनमें से 47 घटनाएं केवल नौशेरा सेक्टर में हुई हैं। बीते एक सप्ताह ही पाकिस्तान ने इस सेक्टर से पांच-छह बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने गत रविवार सुबह नौशेरा में सीजफायर का उल्लंघन किया था। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे से रात दस बजे तक पाकिस्तानी सेना की ओर से नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की गई थी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने शनिवार को भी नोशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोले बरसाए। भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाके को निशाना बनाया गया। हालांकि कहीं से भी नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा से सटे गांव सेर, मकड़ी, कड़ाली, नभ, सरया क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की गई। इसका भारतीय सेना ने जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौशेरा सेक्टर जम्मू से करीब 200 किलोमीटर दू

Why did the Indian army choose Naushra to answer to Pakistan? 5 Reasons
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से रोजाना की जा रही गोलीबारी की वजह से राजोरी जिले की एलओसी पर रहने वाले लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। अब तक 1700 लोग घर छोड़ चुके हैं। 

नौशेरा सेक्टर जम्मू से करीब 200 किलोमीटर दूर है। राजोरी की एलओसी पर 64 गांव हैं।

इनमें 23 नौशेरा सब डिवीजन में है। इनमें 8 गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। 15 गांव में कम नुकसान हुआ है। पांच गांव डूंगी और 9 गांव मांजाकोट में प्रभावित हुए हैं। एलओसी के करीब होने के कारण पाकिस्तानियों की अधिकतर घुसपैठ की कोशिश यहीं से की जाती है। इसी कारण ये इलाका दोनों देश की सेना के रडार पर रहता है।

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की ओर से बार-बार सीजफायर तोड़ने के पीछे आतंकवादियों की घुसपैठ की रणनीति हो सकती है। इसे देखते हुए भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर चौकसी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed