फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   why did sushil kumar soften on narsingh case

नरसिंह मामले पर नरम क्यों पड़े सुशील?

Mon, 25 Jul 2016 09:15 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 25 Jul 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
why did sushil kumar soften on narsingh case
ओलंपिक में भारत की ओर से दो पदक जीतने वाले चर्चित पहलवान सुशील कुमार ने नरसिंह यादव और डोपिंग के मुद्दे पर कहा है कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय कुश्ती ऐसी स्थिति से गुजर रही है।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक से ठीक पहले डोपिंग विवाद के कारण पहलवान नरसिंह यादव पर सवाल उठे हैं। सुशील ने ट्विटर पर लिखा है कि उन्होंने अपना जीवन कुश्ती को दिया है और वो हमेशा अपने साथी पहलवानों का समर्थन करते रहेंगे। 
विज्ञापन


ट्विटर पर पोस्ट किए अपने वीडियो संदेश में सुशील कुमार ने कहा, "ओलंपिक में दो पदक लाने के बाद मन था कि तीसरा पदक देश के लिए लाऊँ। पिछले एक महीने से मैं ओलंपिक की तैयारियों से दूर हूँ। अब अपने साथी पहलवानों को सपोर्ट करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि वे ओलंपिक में देश के लिए पदक लाएँ।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एक दिन पहले सुशील कुमार ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया था और लिखा था- 'सम्मान उनके लिए होता है जो इसे कमाते हैं उनके लिए नहीं जो इसे मांगते हैं।' इस पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई थी। अब सुशील कुमार साथी पहलवानों के समर्थन में सामने आए हैं।
 

नरसिंह यादव के खिलाफ कोर्ट गए थे सुशील कुमार

why did sushil kumar soften on narsingh case
नरसिंह यादव - फोटो : Getty
नरसिंह यादव ने सुशील कुमार की जगह 74 किलोग्राम वर्ग में रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है। लेकिन पिछले दिनों नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने उन्हें प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का दोषी पाया है।


हालांकि नरसिंह का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश हुई है। रियो ओलंपिक के 74 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, इस मामले को लेकर सुशील कुमार कोर्ट भी गए और उन्होंने नरसिंह यादव के साथ ट्रायल की मांग भी की। लेकिन अदालत ने उनकी मांग नहीं मानी।
 

लव यू सुशील भाई, आप ओलंपिक जाते तो गोल्ड पक्का

why did sushil kumar soften on narsingh case
नरसिंह यादव - फोटो : getty
सुशील के ताजा ट्वीट पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। मेलविन नोरोन्हा ने ट्विटर हैंडल ‏@melwynnoronha से लिखा है- ये शर्मनाक है। पहले आपने कोटा पर दावा किया, जिसमें आखिरकार नरसिंह जीते। लेकिन एक दिन पहले इस मुद्दे पर अपना बयान पोस्ट करने के बाद अब आप भोले बनने की कोशिश कर रहे हैं।

सुशील यादव (‏@ahirsushil) ने लिखा है- लेकिन आपका पहले वाला ट्वीट काफी बचकाना था। नरसिंह ओलंपिक एसोसिएशन नहीं हैं। लेकिन सुरेश ने ट्विटर हैंडल ‏@jaamkaay1 से लिखा है- सुशील भाई, मैं आपका सपोर्ट करता हूँ। मैं आपके साथ हूँ। आखिरी फैसला आने दीजिए। करण शर्मा (@Karansharma1230) लिखते हैं- लव यू सुशील भाई। आप ओलंपिक जाते तो गोल्ड पक्का था। अब देखो क्या होता है। लेकिन हम आपके साथ हमेशा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed