फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why are Congressmen giving copies of the Constitution to BJP leaders? Devendra Yadav told the reason

Congress: भाजपा नेताओं को संविधान की प्रति क्यों दे रहे कांग्रेसी? देवेंद्र यादव ने बताई वजह

Thu, 20 Jun 2024 10:42 AM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 20 Jun 2024 10:42 AM IST
सार

देवेंद्र यादव ने भाजपा नेताओं को संविधान की प्रतियां देने के बाद आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान संविधान में अनेक ऐसे बदलाव किये हैं जिससे जनता के मन में संदेह पैदा होता है।     

विज्ञापन
Why are Congressmen giving copies of the Constitution to BJP leaders? Devendra Yadav told the reason
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें संविधान की प्रति सौंपी। इसी तरह कांग्रेस ने भाजपा के दिल्ली के सभी सात सांसदों और कुछ अन्य प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात की और उन्हें भी संविधान की प्रति सौंपी। 

विज्ञापन


देवेंद्र यादव ने भाजपा नेताओं को संविधान की प्रतियां देने के बाद आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान संविधान में अनेक ऐसे बदलाव किये हैं जिससे जनता के मन में संदेह पैदा होता है। उन्होंने कहा कि सांसदों को जनता ने संविधान की रक्षा करने और उसके अनुसार चलने का जनमत दिया है। संविधान की प्रति देकर वे यही संदेश भाजपा नेताओं को दे रहे हैं।        
विज्ञापन


ऐसा क्यों कर रही कांग्रेस?
दरअसल, पूरे लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने भाजपा पर यह आरोप लगाया था कि वह 400 सीटें जीतकर देश के संविधान में बड़ा बदलाव करना चाहती है। राहुल गांधी ने अपनी जनसभाओं में संविधान की प्रति लहराते हुए इस बात की आशंका जाहिर की थी कि यदि भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ जाती है तो वह बाबा साहब अंबेडकर के बनाए संविधान को समाप्त कर देगी। भाजपा ने विपक्ष के इन आरोपों को बेबुनियादी आरोप बताकर खारिज करने का काम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव परिणाम सामने आने के बाद यह माना जा रहा है कि विपक्ष का यह दांव काम कर गया। जनता के एक वर्ग में इस बात की आशंका पैदा हो गई कि सरकार संविधान में बड़े बदलाव कर सकती है। जनता की आशंका को यह बल भाजपा के ही कुछ नेताओं के बयानों से भी मिला जिसमें उन्होंने चुनाव जीतने के बाद संविधान में बड़ा बदलाव करने की बात कह दी। माना जा रहा है कि इससे सरकार को नुकसान हुआ और विपक्ष का यह दांव काम कर गया। भाजपा लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने से चूक गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed