फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why 21 Days Lockdown all the Details Here Covid-19 Coronavirus

#LadengeCoronaSe: 21 दिन के लिए ही लॉकडाउन क्यों?, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक तर्क

Thu, 26 Mar 2020 01:20 PM IST
apurva rai अपूर्वा राय
Updated Thu, 26 Mar 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Why 21 Days Lockdown all the Details Here Covid-19 Coronavirus
भारत में लॉकडाउन - फोटो : PTI

कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 24 मार्च को देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। पीएम मोदी ने कहा है कि इसे एक तरह का कर्फ्यू ही समझें। हालांकि इतने लंबे लॉकडाउन से आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। राशन, सब्जी, दूध, पेट्रोल पंप, बैंक मेडिकल स्टोर जैसी तमाम जरूरी सेवाएं आपको मिलती रहेंगी। लॉकडाउन की घोषणा के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर आने वाले 21 दिन हम घर में नहीं रहेंगे तो हमारा देश 21 साल पीछे चला जाएगा। उन्होंने कहा कुछ लोग गलतफहमी में हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग केवल मरीज के लिए है। सोशल डिस्टेंसिंग हर नागरिक, हर परिवार के लिए है। 

विज्ञापन

Why 21 Days Lockdown all the Details Here Covid-19 Coronavirus
भारत में लॉकडाउन - फोटो : self

21 दिन के लॉकडाउन पर सबसे पहले आपके दिमाग में यह सवाल उठ रहा होगा कि ये सिर्फ 21 दिन का ही क्यों? 14 दिन या पूरा एक महीना क्यों नहीं? 21 दिन के लॉकडाउन से हम क्या हासिल कर सकते हैं? तो इसके पीछे भी वैज्ञानिकों का तर्क है।

  • कोरोना के चरित्र को देखते हुए डॉक्टरों और एक्सपर्ट की सलाह पर 21 दिन लॉकडाउन रखने का फैसला लिया गया है।
  • कोरोना वायरस 14 दिन तक सक्रिय रहता है, मरीज में लक्षण 7 दिन में दिखने लगते है।
  • 14 दिन (7 अप्रैल) तक पता चल जाएगा कि कौन बीमार है।
  • जो बीमार है वो घर में ही रहा है तो अगले 7 दिन (14 अप्रैल) तक उनके परिवार के लक्षण भी दिख जाएंगे।
  • यानि अगले 14 तारीख तक आप घर में रहे तो इस वायरस से संक्रमित होने का खतरा कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Why 21 Days Lockdown all the Details Here Covid-19 Coronavirus
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस (Covid-19) को रोकने के लिए लॉकडाउन सबसे कारगर तरीका है। दुनिया के तमाम देशों ने इसे बहुत पहले ही लागू कर दिया था। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, इस महामारी से संक्रमित एक व्यक्ति सिर्फ हफ्ते 10 दिन में सैकड़ों लोगों तक इसे पहुंचा सकता है। यह इतनी तेजी से फैलता है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या को 1 लाख होने में 67 दिन लगे थे। उसके बाद 2 लाख लोगों तक पहुंचने में सिर्फ 11 दिन लगे। आप खुद ही इसका अंदाजा लगा सकते हैं कि इसकी रफ्तार कितनी तेज होगी।

विज्ञापन

Why 21 Days Lockdown all the Details Here Covid-19 Coronavirus
lockdown

क्या होता है लॉकडाउन?

लॉकडाउन का अर्थ है लोगों को घरों से निकलने पर पाबंदी। लॉकडाउन किसी आपदा के वक्त सरकारी तौर पर लागू की जाती है। जिस इलाके को लॉकडाउन किया जाता है उस इलाके के लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती है। व्यक्ति केवल जरूरत के समानों के लिए ही बाहर जा सकता है यानी आप अनावश्यक कार्य के लिए सड़कों पर नहीं निकल सकते। अगर आपको लॉकडाउन की वजह से किसी तरह की परेशानी हो रही हो तो आप संबंधित पुलिस थाने, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक अथवा अन्य उच्च अधिकारी को फोन कर सकते हैं। इसे लेकर सभी राज्यों ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। मौजूदा वक्त में हेल्थ इमरजेंसी के तहत देश के तमाम हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed