फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wholesale Inflation Drops To 2.60 Per Cent

दिवाली की मिली सौगात, सितंबर में थोक महंगाई घटकर 2.60% पर पहुंची

Tue, 17 Oct 2017 07:32 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Oct 2017 07:32 AM IST
विज्ञापन
Wholesale Inflation Drops To 2.60 Per Cent
थोक महंगाई - फोटो : FILE PHOTO
दीवाली से पहले आम आदमी को आर्थिक मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। खाद्य सामग्रियों और खास कर सब्जियों की कीमतें घटने से थोक महंगाई दर सितंबर में घटकर 2.60 फीसदी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


एक महीने पहले अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर बढ़कर चार महीने के ऊपरी स्तर 3.24 फीसदी पर पहुंच गई थी। एक साल पहले सितंबर 2016 में थोक महंगाई दर 1.36 फीसदी पर थी।
विज्ञापन


सोमवार को जारी सरकारी आंकड़े के मुताबिक खाद्य महंगाई दर भी घटकर सितंबर में 2.04 फीसदी पर आ गई है, जो अगस्त में 5.75 फीसदी थी।

सब्जियों की महंगाई दर सितंबर में घटकर 15.48 फीसदी रही, जो अगस्त में 44.91 फीसदी थी। प्याज की महंगाई दर हालांकि सितंबर में 79.78 फीसदी के उच्च स्तर पर रही। अंडे, मांस और मछली की महंगाई दर 5.47 फीसदी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विनिर्मित उत्पादों की महंगाई दर आलोच्य अवधि में मामूली बढ़कर 2.72 फीसदी रही, जो अगस्त में 2.45 फीसदी थी। ईंधन और बिजली सेगमेंट में महंगाई दर घटकर 9.01 फीसदी रही, जो अगस्त में 9.99 फीसदी थी। 

गत दो महीने में ईंधन महंगाई दर अधिक रही है, क्योंकि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें बढ़ने से पेट्रोल और डीजल मूल्यों में वृद्घि का रुझान रहा। वहीं, घरेलू उत्पादन कम रहने के चलते बिजली की दर भी बढ़ी।

इस बीच दालों की कीमतें 24.26 फीसदी घटीं। इसी तरह आलू की कीमत 46.52 फीसदी और गेहूं की 1.71 फीसदी घटी। जुलाई की थोक महंगाई दर का अंतिम अनुमान 1.88 फीसदी के अस्थायी अनुमान पर बरकरार रहा।

खुदरा महंगाई दर में भी वृद्धि नहीं
इस सप्ताह के शुरू में जारी एक अन्य आंकड़े के मुताबिक खुदरा महंगाई दर सितंबर में 3.28 फीसदी रही, जो अगस्त में भी इतनी ही थी। सब्जियोें और अनाजों की खुदरा कीमतें हालांकि इस दौरान घटीं। 

उधर औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अगस्त में नौ महीने के ऊपरी स्तर 4.3 फीसदी पर पहुंच गई। मुख्यत: खनन और बिजली क्षेत्रों के बेहतरीन प्रदर्शन और पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में वृद्धि के चलते औद्योगिक उत्पादन का प्रदर्शन बेहतर रहा।

 

आरबीआई को है महंगाई बढ़ने की आशंका

Wholesale Inflation Drops To 2.60 Per Cent
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : WordPress
इस महीने के शुरू में भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई बढ़ने के भय का हवाला देते हुए मुख्य नीतिगत दर को जस की तस रखा और मौजूदा कारोबारी साल के लिए देश का विकास अनुमान घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया। 

रिजर्व बैंक ने मौजूदा कारोबारी साल की शेष अवधि के लिए महंगाई का अनुमान भी बढ़ाकर 4.2-4.6 फीसदी कर दिया, जो पहले 4-4.5 फीसदी पर रखा गया था। एजेंसी

महंगाई में गिरावट उम्मीदों के अनुरूप : इक्रा
घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा कि हमारी उम्मीदों के अनुरूप थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है, भले ही धातुओं की कीमतें बढ़ने से कोर क्षेत्र की महंगाई दर 35 महीने के ऊपरी स्तर 2.8 फीसदी पर पहुंच गई है, जो अगस्त में 2.6 फीसदी थी। इतना ही नहीं गैर खाद्य वस्तुओं और खनिजों की कीमतों में गिरावट सितंबर में पिछले महीने की तुलना में कम रही है। 

पेट्रोल, डीजल, विमान ईंधन तथा अन्य ईंधनों की कीमतों में हाल में हुई वृद्धि के बावजूद अनुकूल आधार के असर के कारण ईंधन और बिजली की महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है। इक्रा ने कहा कि जून से सितंबर में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की औसत कीमत (रुपये में) 17 फीसदी बढ़ने के बावजूद कच्चे तेल सूचकांक में जून के मुकाबले सितंबर में महज एक फीसदी वृद्धि रही है। 

इसलिए संभावना है कि सितंबर की महंगाई दर में आगे ऊपर की ओर संशोधन किया जा सकता है। इक्रा ने अपने बयान में कहा कि प्राथमिक खाद्य महंगाई के 5.8 फीसदी से घटकर 2.0 फीसदी पर आने का मुख्य कारण सब्जियों की कीमतों में गिरावट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed