फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   whole world confidence in India constantly increasing growth rate rising PM Modi at Global Business Summit

ग्लोबल बिजनेस समिट: पीएम मोदी बोले- भारत का समय आ गया, दुनिया का बढ़ रहा भरोसा, आलोचक सबसे निचले स्तर पर

Sat, 10 Feb 2024 05:21 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 10 Feb 2024 05:21 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा, दावोस में भी भारत के लिए बहुत उत्साह दिखा। किसी ने कहा कि भारत अभूतपूर्व सफलता की कहानी है। किसी ने कहा, भारत का डिजिटल बुनियादी ढांचा नई ऊंचाई छू रहा है।
 

विज्ञापन
whole world confidence in India constantly increasing growth rate rising PM Modi at Global Business Summit
PM Narendra Modi - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का समय आ गया है। विकास दर लगातार बढ़ रही है। दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ रहा है। मोदी ने जोर देते हुए कहा, हमारे आलोचक अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं। पीएम मोदी ने ग्लोबल बिजनेस समिट में कहा कि किसी भी देश की विकास यात्रा में ऐसा समय आता है, जब सभी परिस्थितियां उसके पक्ष में होती हैं। उन्होंने कहा, यह वह समय है, जब विकास दर बढ़ रही है, राजकोषीय घाटा कम हो रहा है। निर्यात बढ़ रहा है, चालू खाता घाटा कम रहा है। उत्पादक निवेश रिकॉर्ड ऊंचाई पर है, मुद्रास्फीति नीचे है। अवसर व आय, दोनों बढ़ रहे हैं व गरीबी कम हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा , यही समय है, जब उपभोग व कॉरपोरेट लाभप्रदता दोनों बढ़ रहे हैं व गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए ) में रिकॉर्ड कमी आई है। उत्पादन और उत्पादकता बढ़ रही है।
विज्ञापन


पहले नहीं थी ऐसी सकारात्मक भावना
पीएम मोदी ने कहा, भारत की क्षमताओं के लिए ऐसी सकारात्मक भावना पहले कभी नहीं थी। आज, हर विकास विशेषज्ञ समूह में चर्चा है कि भारत बीते 10 वर्षों में बदल गया है। पीएम मोदी ने कहा, दावोस में भी भारत के लिए बहुत उत्साह दिखा। किसी ने कहा कि भारत अभूतपूर्व सफलता की कहानी है। किसी ने कहा, भारत का डिजिटल बुनियादी ढांचा नई ऊंचाई छू रहा है।
विज्ञापन


स्थिरता और निरंतरता सरकार की नीति
स्थायित्व, स्थिरता और निरंतरता को अपनी सरकार की नीति बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रास्फीति अधिक खर्च करने का दुष्परिणाम है। उनकी सरकार ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए बचाया पैसा ही कमाया गया पैसा के मंत्र का पालन किया है। पीएम ने कहा, हमने संसद भवन जैसी बड़ी परियोजनाओं को रिकॉर्ड समय में पूरा करके करदाताओं के पैसे को महत्व दिया और कबाड़ से भी पैसा कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बताया- 2014 में इसलिए नहीं लाए श्वेतपत्र  
पीएम मोदी ने कहा, सरकार अर्थव्यवस्था की हालत पर 2014 में ही श्वेतपत्र ले आती, पर उन्होंने राजनीति के ऊपर राष्ट्रनीति को रखा। उन्होंने कहा, 2014 में जब चीजें मेरे सामने आईं, तो मैं दंग रह गया। अर्थव्यवस्था नाजुक स्थिति में थी। घोटालों और नीतिगत पंगुता के कारण वैश्विक निवेशकों में व्यापक निराशा थी। अगर मैं ये बातें सामने लाता, गलत संकेत जाता, तो शायद देश का भरोसा उठ जाता।


प्रधानमंत्री ने कहा, राजनीति मुझे ऐसा करने के लिए कहती है, लेकिन राष्ट्रनीति मुझे ऐसा करने की अनुमति नहीं देती है और इसलिए, मैंने राजनीति के बजाय राष्ट्रनीति को चुना। जब 10 वर्षों में स्थिति मजबूत हो गई और हम किसी भी हमले का सामना करने की स्थिति में हो गए, तब मैंने सोचा कि मुझे लोगों को सच बताना चाहिए और इसीलिए मैंने संसद में श्वेतपत्र जारी किया। मोदी ने कहा, जब आप इसे देखेंगे, तो पता चलेगा कि हम कहां थे और किस स्थिति से उठकर यहां तक पहुंचे हैं। अब आप विकास की नई ऊंचाई देख रहे हैं। मोदी ने कहा कि यह उनकी गारंटी है कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed