{"_id":"677534500513056a910756c1","slug":"who-will-occupy-delhi-cantonment-all-three-parties-have-strong-claims-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Cantonment: दिल्ली कैंट पर किसका होगा कब्जा, तीनों दलों की दमदार दावेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Cantonment: दिल्ली कैंट पर किसका होगा कब्जा, तीनों दलों की दमदार दावेदारी
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप कुमार उपमन्यु
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली कैंट विधानसभा सीट पर भाजपा को 1993, 2003 और 2008 में जीत मिली थी। कांग्रेस की किरण चौधरी ने 1998 में जीत हासिल कर यहां कांग्रेस का झंडा फहराया था। लेकिन पिछले तीन चुनाव से आम आदमी पार्टी ने यहां पर लगातार जीत हासिल की है। 2013 और 2015 में आम आदमी पार्टी ने सुरिंदर सिंह को यहां से मैदान में उतारा और उन्होंने दोनों बार जीत हासिल की। 2020 के पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यहां से अपना उम्मीदवार बदल दिया। पार्टी ने वीरेंद्र सिंह कादियान को यहां से मैदान में उतारा और उन्होंने भी जीत हासिल की।2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर वीरेंद्र सिंह कादियान को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने प्रदीप कुमार 'उपमन्यु' को यहां से टिकट थमाया है। भाजपा ने अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं घोषित किया है, लेकिन उसके पिछले प्रत्याशी मनीष सिंह सहित सुरिंदर कमांडो और कई अन्य चेहरे दावेदारी कर रहे हैं। भाजपा से चाहे जो उम्मीदवार यहां से टिकट पाए, बदले हुए माहौल में इस विधानसभा सीट पर तीनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना दिखाई दे रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनावों के बीच हमारे संवाददाता ने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप उपमन्यु से बातचीत की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश-
प्रश्न- प्रदीप कुमार उपमन्यु जी, कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनावों को लेकर बहुत उत्साहित है। कांग्रेस के इस उत्साह का कारण क्या है? क्या आपको लगता है कि कांग्रेस का परंपरागत मतदाता एक बार फिर उसके पास वापस आने के लिए तैयार है?
उत्तर- बिल्कुल। इसका कारण बहुत साफ है। दिल्ली की जनता आज यह देख रही है कि जिसने आम आदमी के नाम पर राजनीति की शुरुआत की, आज वह केवल भ्रष्टाचार के कारण आम जनता के बीच जाना जाता है। जिसने केवल कांग्रेस के नेताओं के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अपनी राजनीति की शुरुआत की, उसके आठ मंत्री और बारह विधायक सहित कई सांसद और अनेक-अनेक लोग जेल जा चुके हैं। इसी तरह भाजपा ने भी अपने दस साल के केंद्र के शासन से जनता को निराश किया है। भाजपा के नेता लगातार अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं, दलितों-पिछड़ों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि मतदाता एक बार फिर शीला दीक्षित वाली विकास की सरकार चाहती है। इसके लिए वह कांग्रेस को अवसर देगी, ऐसा मैं मानता हूं।
प्रश्न- आपने लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में काम किया है। दिल्ली सरकार अपने शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर का बता रही है। आप इस बात से कितना सहमत हैं?
उत्तर- दिल्ली सरकार का शिक्षा का मॉडल उत्तर से ज्यादा सवाल खड़े करता है। मनीष सिसोदिया जी ने कुछ क्लासें बनवाई होंगी, लेकिन उन्हें यह भी जवाब देना चाहिए कि दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों का बेहतर रिकॉर्ड दिखाने के लिए नवीं-ग्यारहवीं में जिन 1.5 लाख बच्चों को फेल कर दिया जाता है, उनका जिम्मेदार कौन है? मैं खुद उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काम करता था। बच्चों को इंजीनियरिंग की परीक्षा पास करने के बाद अलग-अलग कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए अलग-अलग कॉलेज में आवेदन करना पड़ता है। सबके लिए उन्हें ढाई हजार रूपये तक खर्च करना पड़ता है।
मैंने उनसे लिखित तौर पर कई बार यह अनुरोध किया कि ऐसा सिस्टम बनाया जाए जिससे बच्चे एक ही फॉर्म भरकर विभिन्न कॉलेजों में आवेदन कर सकें। इससे बच्चों का खर्च और समय बचता, वहीं बाद में छात्र जिन सीटों को छोड़ देते हैें, उन पर दूसरे छात्रों को अवसर मिल जाता। मेरे बार-बार अनुरोध करने के बाद भी सिसोदिया ने कोई कदम नहीं उठाया। इसी तरह की सैकड़ों बातें मैं आपको बता सकता हूं जहां थोड़ा सा बदलाव करके शिक्षा क्षेत्र में बड़ा सुधार किया जा सकता है, लेकिन सरकार की इसमें कोई रुचि नहीं है। क्या आप ऐसे सिस्टम को बहुत अच्छा कह सकते हैं?
प्रश्न- इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा क्या रहने वाला है?
उत्तर- मैं यह मानता हूं कि जनता भाजपा और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। वह बदलाव चाहती है। वह नई रोशनी की ओर देखना चाहती है। हम जनता को यह नई रोशनी देना चाहते हैं। जनता इसी कारण हमारे साथ जुड़ रही है।
प्रश्न- आपके वर्तमान विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान एक बार फिर से मैदान में हैें। क्या कहेंगे?
उत्तर- आप इस क्षेत्र में कहीं भी निकल जाइये। आपको खराब सड़कों की हालत यह बताने के लिए काफी होगी कि कादियान साहब ने यहां पर क्या काम किया होगा। इस विधानसभा क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा कैंट बोर्ड और एनडीएमसी के अंतर्गत आता है। उन इलाकों में आपको ज्यादा साफ-सफाई और बेहतरी दिखती है, लेकिन जैसे ही आप उन इलाकों में आते हैं जो दिल्ली सरकार के अंतर्गत हैं, आपको समझ आ जाएगा कि दिल्ली सरकार ने इसे कूड़ा घर बना रखा है। आप उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात कर देख लीजिए, आपको यही फीडबैक मिलेगा कि उन्होंने पिछले चुनाव के बाद उन्होंने कादियान जी को कभी नहीं देखा। उन्होंने विधायक फंड का इस्तेमाल कर कुछ काम कराया होगा, लेकिन अपने प्रयासों के द्वारा उन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया।
प्रश्न- यदि आपको अवसर मिलता है तो अपने क्षेत्र के लिए क्या करेंगे?
उत्तर- निश्चित रूप से अपने क्षेत्र को विकसित करने के लिए हम बहुत कुछ करने का सपना लेकर चल रहे हैं। सबसे पहला लक्ष्य इस क्षेत्र की सड़कों को ठीक कराना होगा। इस एरिया में आज भी कई जगहों पर पानी नहीं आता। उन स्थानों पर पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी। थोड़ा समय लगने वाला काम यह होगा कि हमारे यहां कई इलाकों में स्कूल नहीं हैं। बच्चों को पढ़ने के लिए दूर जाना पड़ता है। मेरी विधानसभा में दो स्कूलों की तुरंत आवश्यकता है। यदि मुझे अवसर मिलता है तो इन कार्यों के अलावा कई अन्य चीजें हैं जिन्हें कराना हमारी प्राथमिकता होगी। मेरी सबसे बड़ी सोच यही है कि जनता को विधायक के द्वार पर न आना पड़े। विधायक उनके पास पहुंचे, इसके अलावा भी कई विचार हैं। अवसर मिलने पर आप इन्हें जमीन पर उतरता हुआ देखेंगे।