फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   who will be the Congress CM of Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh live update 

कौन बनेगा मुख्यमंत्री, आज विधायक दल की बैठक के बाद होगा छत्तीसगढ़ का फैसला

Fri, 14 Dec 2018 07:22 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 14 Dec 2018 07:22 PM IST
सार

कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री चुनने को लेकर घमासान मचा है। पार्टी ने मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ के नाम पर अंतिम व आधिकारिक मुहर लगा दी है। लेकिन छत्तीसगढ़ व राजस्थान में सीएम के नाम को लेकर फैसला आना अभी बाकी है।

विज्ञापन
who will be the Congress CM of Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh live update 
छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री चुनने को लेकर घमासान मचा है। पार्टी ने मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ के नाम पर अंतिम व आधिकारिक मुहर लगा दी है। लेकिन छत्तीसगढ़ व राजस्थान में सीएम के नाम को लेकर फैसला आना अभी बाकी है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया गया है। वहीं, सूत्रों के अनुसार राजस्थान की कमान अशोक गहलोत को दी जा सकती है। हालांकि, राजस्थान में कुर्सी के लिए सचिन पायलट भी पूरा जोर लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम पद के उम्मीदवार भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव के नतीजों के बाद पर्यवेक्षक यहां आए और सभी विधायकों के साथ बैठक की। सबने मिलकर ये फैसला लिया है कि अंतिम निर्णय कांग्रेस आला कमान द्वारा लिया जाएगा। जो भी जिम्मेदारी नेतृत्व देगा हम उसका पालन करेंगे।

17 दिसंबर को कमलनाथ सीएम की शपथ लेंगे। लाल परेड ग्राउंड में शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान जारी है। थोड़ी देर में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट राहुल गांधी से मिलेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो जाएगा।

कमलनाथ राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंच गए हैं जहां वो सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

राजस्थान मुख्यमंत्री के चुनाव पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि निर्णय में देरी नहीं हो रही है, भाजपा झूठ फैला रही है। भाजपा ने यूपी में 7 दिन और महाराष्ट्र में 9 दिनों का समय मुख्यमंत्री चुनने के लिए लिया था। प्रक्रिया में समय लगता है, पर्यवेक्षक चर्चा के लिए बैठते हैं। जब भी ऐसा निर्णय लिया जाता है तो इसमें समय लगता है।

कांग्रेस ने राज्यपाल के सामने मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। 

सीएम पद के दावेदार अशोक गहलोत और सचिन पायलट कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंच गए हैं। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री उम्मीदवार कमलनाथ ने कहा, 'मैं जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे जो जनता ने हमसे और कांग्रेस पार्टी से लगाई हैं। हमारी प्राथमिकताएं कृषि क्षेत्र और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करना होगा।'
 

 कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि फैसला 48 घंटे के भीतर हो जाएगा। राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसले में हो रही देरी के संबंध में सवाल करने पर सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हमारे यहां एक प्रक्रिया है मंथन की और मंत्रणा की। कोई विवाद नहीं है कोई देरी नहीं है।’’ 

 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमालनाथ को मुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर बधाई दी है।  शिवराज ने कहा कि मैं कमलनाथ जी को बधाई देता हूं। मुझे आशा है कि वह अपने द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे और जिन योजनाओं को हमने लागू किया था उनको जारी रखेंगे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि हमने हाई कमान को मुख्यमंत्री का नाम तय करने का अधिकार दिया है। जो नाम वो तय करेंगे हम उसे मानेंगे। 

राहुल गांधी ने सचिन और गहलोत संग ट्वीट की तस्वीर


राहुल गांधी ने कल की तर्ज पर आज भी एक ट्वीट किया है। जिसमें वह सचिन पायलय और अशोक गहलोत के साथ हैं। बता दें कि कल भी उन्होंने एक ट्टवीट किया था। जिसमें उनके साथ कमलनाथ और ज्योतिरादितय सिंधिया थे। ट्वीट कर राहुल गांधी संकेत देने की कोशिश कर रहे हैं कि पार्टी में सबकुछ ठीक चल रहा है। 

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि अशोक गहलोत राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
 

 

सचिन पायलट बनेंगे उपमुख्यमंत्री!


एएनआई के मुताबिक अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उप मुखय्मंत्री बनाया जा सकता है। 

अशोक गहलोत बने राजस्थान के मुख्यमंत्री, सचिन उप मुख्यमंत्री


पिछले तीन दिनों की रस्साकसी के बाद आज आखिरकार यह तय हो गया कि अशोक गहलोत ही राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे। वहीं सचिन पायलट को डिप्टी सीएम की कुर्सी पर विराजमान होंगे। जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस के दौरान गहलोत और पायलट दोनों ने राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया। धन्यवाद देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि किसे पता था कि इस राज्य को दो करोड़पति मिलने वाले हैं।  

सचिन बोले राजस्थान में कांग्रेस का जादू चल गया


सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का जादू चल गया। सचिन ने कहा कि राजस्थान में सुशासन हमारा प्रमुख मुद्दा रहेगा। पिछले पांच सालों में हमने जो मेहनत की उसका फल हमें जनता ने दे दिया है और मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हमने जो कहा है वह हम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के साथ ही उनके घर पर उत्सव का माहौल बन गया। 
 

 

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

राजस्थान के कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुक्रवार शाम यहां के एक होटल में होगी जहां उन्हें पार्टी आलाकमान के फैसले से अवगत कराया जाएगा। पार्टी के एक नेता के अनुसार बैठक में विधायकों को आलाकमान के उस फैसले से अवगत करवाएंगे जिसके तहत अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री व सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

इस बैठक के बाद गहलोत व पायलट के साथ कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल राजभवन जाएगा और अपने विधायकों की सूची राज्यपाल कल्याण सिंह को सौंपेगा । अभी शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

कौन बनेगा मुख्यमंत्री, आज होगा छत्तीसगढ़ का फैसला

मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों का नाम फाइनल होने के बाद अब छत्तीसगढ़ की बारी है। जानकारी के मुताबिक कल यानी शनिवार को राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर मुहर लगने वाली है। इसका एलान कल विधायक दल की बैठक में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed